Logo
Bhopal weather today: राजधानी भोपाल में शुक्रवार को हल्की बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। प्रदेश में प्री-मानसून की एक्टिविटी है। कहीं तेज बारिश हो रही है, तो कहीं आकाशीय बिजली गिरने-चमकने या आंधी का दौर जारी है।

Bhopal weather today: एमपी में मौसम ने अचानक करवट लिया है। राजधानी भोपाल में शुक्रवार को हल्की बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। प्रदेश में प्री-मानसून की एक्टिविटी है। कहीं तेज बारिश हो रही है, तो कहीं आकाशीय बिजली गिरने-चमकने या आंधी का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार 2-3 दिनों तक मौसम ऐसा ही बने रहने की संभावना है। बता दें, 17-18 जून को मानसून की एंट्री हो सकती है। 

इधर, भोपाल, इंदौर, उज्जैन समेत 27 जिलों में प्री-मानसून की एक्टिविटी का अनुमान है। दूसरी ओर, ग्वालियर, दतिया सहित 9 जिलों में गर्मी के आसर भी देखने को मिल सकता है। इससे पहले गुरुवार को कई जिलों में मौसम बदल रहा।

तापमान में 3 डिग्री की गिरावट
शुक्रवार दोपहर को भोपाल में तेज हवा चली। खरगोन में करीब 45 मिनट बारिश हुई। इससे तापमान में 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को पारा 39.4 डिग्री था, जो आज शुक्रवार को 36.0 डिग्री के आसपास दर्ज हुआ है। वैज्ञानिक दिव्या ई. सुरेंद्रन के मुताबिक, एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस, ट्रफ लाइन और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम एक्टिव है। इस वजह से आंधी, बारिश और गरज-चमक की स्थिति बनी हुई है, जो अगले कुछ दिन तक बनी रहेगी। प्रदेश में मानसून 18 जून तक आने की संभावना है। दक्षिण हिस्से से मानसून एंटर होगा।

इन जिलों में बदला रहेगा मौसम
रतलाम, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, इंदौर, उज्जैन, मंडला और बालाघाट में आंधी, बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। ग्वालियर, दतिया, रीवा, मऊगंज, भिंड, सतना, मैहर,सीधी, सिंगरौली में गर्म हवाएं चल सकती हैं। इसके लिए यलो अलर्ट है। भोपाल, झाबुआ, खरगोन, बुरहानपुर, आलीराजपुर, धार, बड़वानी, खंडवा, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, राजगढ़, हरदा, सीहोर, बैतूल, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, दमोह और जबलपुर में गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी। इसके लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

5379487