Logo
Bhopal Jaipur Doctor Rape case: भोपाल की 27 वर्षीय महिला चिकित्सक ने पुलिस को शिकायती पत्र सौंपा है। बताया कि जनवरी 2023 में उसकी मुलाकात आरोपी डॉ दर्शन कुमार से दिल्ली में हुई थी। जयपुर बुलाकर उसने बलात्कार किया है।

Bhopal Jaipur Doctor Rape case: राजस्थान की राजधानी जयपुर में मध्य प्रदेश की महिला डॉक्टर के साथ रेप हुआ है। 27 साल की महिला चिकित्सक भोपाल की रहने वाली है। आरोपी भी डॉक्टर है। दोनों की मुलाकात दिल्ली की कॉन्फ्रेंस में हुई थी। इसके बाद दोनों दोस्त बन गए, आरोपी ने झांसा देकर रेप किया, लेकिन बाद में शादी से मुकर गया। 

महिला डॉक्टर ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि जनवरी 2023 में दिल्ली के हॉस्पिटल में एक क्रान्फ्रेंस थी। इसी काफ्रेंस में उसकी मुलाकात आरोपी डॉ दर्शन कुमार से हुई थी। यहां हुई सामान्य मुलाकात के बाद एक-दूसरे के नंबर ले लिए और समय समय पर दोनों लोग फोन पर एक दूसरे से बातचीत करने लगे। 

डॉक्टर्स में समय के साथ भरोसा बढ़ा और बात शादी तक पहुंच गई। आरोपी दर्शन कुमार ने एक दिन शादी के लिए प्रपोज किया। दिसम्बर में उसने मिलने के लिए महिला चिकित्सक को जयपुर बुलाया। एसएमएस हॉस्पिटल के पास स्थित कमरे में बुलाकर वह शादी का झांसा देकर कई बार रेप किया।

शारीरिक संबंध बनाने बोला था झूठ 
महिला चिकित्सक ने बताया कि आरोपी अब शादी के वादे से मुकर गया है। उसका कहना है कि शारीरिक संबंध बनाने के लिए उसने यह झूठ बोला था। महिला डॉक्टर की शिकायत पर भोपाल पुलिस ने जीरो पर कायमी कर जयपुर की एसएमएस हॉस्पिटल थाना पुलिस को डायरी भेजी है। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है। 

CH Govt hbm ad
5379487