Logo
Madhya Pradesh Today News Hindi: ईद-उल-अज़हा का पर्व पूरे प्रदेशभर में मनाया जा रहा है। भोपाल में सोवमार सुबह बारिश के बीच नमाज अदा की गई। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बधाई दी है। सुबह 6 से 11 बजे तक कई सड़कों पर रूट डायवर्ट रहा।

Madhya Pradesh Today News Hindi: देश का दिल कहे जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें; MP Live Update 

पूर्व भाजपा विधायक मदन लाल त्यागी का निधन 
सीहोर में सोमवार को पूर्व भाजपा विधायक मदन लाल त्यागी का निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। मदन लाल त्यागी 75 साल के थे। वे भाजपा के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं। वे 1990 में भाजपा के टिकट पर विधायक बने थे। 17 दिसंबर 2023 को उनके स्वास्थ्य का हाल जानने पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान भी आए थे।

सत्यनारायण जटिया की पत्नी को सीएम ने दी श्रद्धांजलि 
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यनारायण जटिया के निवास पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की। सीएम ने इस दौरान पार्थिवदेह पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

ग्वालियर में किसान ने किया सुसाइड 
ग्वालियर में किसान ब्रजेश सिंह राजपूत ने सोमवार सुबह अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली। किसान ने सुसाइड क्यों किया, पुलिस इसकी जांच कर रही है। ब्रजेश, बच्चों को पढ़ाने के लिए ग्वालियर में 7 साल से किराए से रह रहे थे। घटना बहोडापुर थाना क्षेत्र के सूर्य विहार कॉलोनी की है।

कई सड़कों पर रुट डायवर्ट
ईद-उल-अज़हा का त्योहार सोमवार को पूरे प्रदेशभर में मनाया जा रहा है। भोपाल में सोमवार को बारिश के बीच सुबह की नमाज हुई। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को ईद की बधाई दी है। कहा, ईद-उल-अज़हा का पर्व त्याग, बलिदान और आपसी विश्वास का संदेश देता है। सभी से आपसी सौहार्द्र, शांति और समरसता बनाए रखने की अपील की है।  

भोपाल की कई सड़कों पर रूट डायवर्ट 
ईद-उल-अज़हा के चलते भोपाल में कई सड़कों पर रूट डायवर्ट किया गया है। सुबह 6 बजे से 11 बजे तक यह डायवर्सन प्लान लागू रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने मदद के लिए सम्पर्क नंबर 0755-2677340, 2443850 भी जारी किया है। 

  • रूट प्लान के अनुसार, इंदौर-उज्जैन तरफ से आने वाली बसें लालघाटी से नादरा बस स्टैंड नहीं जाएंगी। हलालपुर बस स्टैण्ड में खड़ी होंगी। 
  • राजगढ़ (ब्यावरा) तरफ से आने वाली बसें भी हलालपुर बस स्टैण्ड में खड़ी होंगी। यह लालघाटी से नादरा बस स्टैंड नहीं जाएंगी। 
  • रेत घाट से मोती मस्जिद, सदर मंजिल-रायल मार्केट की ओर बीसीएलएल की बसें व आम यातायात प्रतिबंधित है। वीआईपी रोड से यह वाहन जा सकेंगे। 
  • लालघाटी कोहेफिजा से इमामी गेट, पीरगेट की ओर वाहन नहीं जाएंगे। लालघाटी से यह वीआईपी रोड होकर जा सकेंगे। 
  • नादरा बस स्टैण्ड से भोपाल टॉकीज होकर रॉयल मार्केट की ओर बीसीएलएल व अन्य बसों की आवाजाही प्रतिबंधित है। 
  • नादरा बस स्टैण्ड से लालघाटी की ओर जाने वाली बसें जेपीनगर तिराहे से बेस्ट प्राइज करौंद होकर गुजरेंगी। 
  • ईदगाह की ओर जाने वाले मार्गों पर लोक परिवहन व सभी प्रकार के अनुमति प्राप्त माल वाहक, भारी, व्यवसायिक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। 

गायत्री जयंती पर अनुष्ठान 
भद्रावास योग में सोमवार को गायत्री जयंती मनाई जाएगी। कई जगह अखंड जाप व शिव योग होंगे। साधक घर-मंदिरों में पूजन करेंगे। 

भाजपा प्रदेश कार्यालय में बैठक
भाजपा प्रदेश कार्यालय में सोमवार को महत्वपूर्ण बैठक होनी है। राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित सभी बड़े पदाधिकारी शामिल होंगे। लोकसभा चुनाव में नेताओं के परफॉर्मेंस व वोटिंग परसेंटेज पर मंथन होगा। इस दौरान भाजपा के संकल्प पत्र व उपचुनावों की तैयारी पर भी चर्चा होगी। 

22 ट्रेनों के नंबर बदले
मध्य प्रदेश से गुजरने वाली 22 ट्रेनों के नंबर बदले गए हैं। शून्य से शुरू होने वाली इन ट्रेनों के नंबर में बदलाव 1 जुलाई से किया जाएगा। बदलाव का उद्देश्य यात्रियों की सुविधा और ट्रेनों की आसानी से पहचान बनाना है।  

5379487