Logo
Madhya Pradesh Today News Hindi: छिंदवाड़ा में अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव के लिए 17 के 26 नामांकन पत्र आए हैं। सीएम मोहन यादव शनिवार को भोपाल इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट की समीक्षा करेंगे।

Madhya Pradesh Today News Hindi: देश का दिल कहे जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं। 

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें; MP Live Update 

  • टीकमगढ़ में उल्टी दस्त का प्रकोप, 2 बीमार
    टीकमगढ़ के मिनोरा गांव में उल्टी-दस्त से 12 लोगा बीमार हैं। 6 को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम शनिवार सुबह गांव पहुंची। चेकअप के बाद मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।  सीएमएचओ डॉ. एसआर रोशन ने बताया, स्वास्थ्य अमला गांव में मौजूद है। बीमारी की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई।  

  • गोवंश की हत्या के विरोध में बालाघाट बंद 
    सिवनी जिले में गोवंश की हत्या के विरोध में शनिवार को बालाघाट बंद है। विश्व हिंदू परिषद के आह्वान पर सुबह से सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद हैं। लोग बस, जीप व ऑटो के लिए परेशान दिखे। पुलिस टीम लगातार गश्त कर रही हैं।

  • अशोकनगर में ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत
    अशोकनगर जिले में शनिवार सुबह ट्रैक्टर पलटने से दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 8 साल का मासूम व ट्रैक्टर ड्राइवर भी शामिल हैं। बुजुर्ग सहित दो बच्चे घायल हैं। हादसे के कुछ देर बाद ट्रैक्टर मालिक के परिवार में एक महिला की करंट चपेट में आ गई। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

  • इंदौर में कांग्रेस का प्रदर्शन 
    कांग्रेस ने पेपर लीक के विरोध में शनिवार को इंदौर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिया। रीगल चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पौधों की पत्तियों पर केंद्रीय मंत्री और नोटों के फोटो लगाए।
  • दतिया पहुंचे केंद्रीय मंत्री मांझी, किया देवी दर्शन
    केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी शनिवार 22 जून को दतिया पहुंचे। MSME मंत्री ने यहां पीतांबरा देवी व मां बगलामुखी के दर्शन कर पूजन अर्चना की। इसके बाद उन्होंने वनखंडेश्वर महादेव का अभिषेक किया। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के लिए कुछ देर श्रद्धालु़ओं की आवाजाही रोक दी गई थी। उन्होंने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। 
    Jeetanram Majhi in Datia
    Jeetanram Majhi in Datia
  • अमरवाड़ा में नामांकन प्रक्रिया पूरी 
    छिंदवाड़ा जिले में अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव के लिए 17 कैंडिडेट ने 26 नामांकन किए हैं। भाजपा से कमलेश शाह, कांग्रेस से धीरन शाह इनवती व गोंगपा से राविन भलावी के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा है। कांग्रेस ने यहां दो डमी कैंडिडेट उतारे हैं। ताकि, इंदौर जैसी स्थिति न बने। शोभाराम भलावी और नवीन मरकाम कांग्रेस के डमी कैंडिडेट हैं। 24 जून तक स्क्रूटनी और 26 जून तक नाम वापस संभव है। 
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे समीक्षा 
    मुख्यमंत्री मोहन यादव शनिवार को सीएम हाउस में विभिन्न विभाग के अफसरों संग बैठक कर समीक्षा करेंगे। दोपहर 12 बजे वह भोपाल और इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट की समीक्षा करेंगे। 1:30 बजे वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारी पर चर्चा करेंगे। 
  • भोपाल में पेयजल आपूर्ति बाधित
    भोपाल के कुछ इलाकों में शनिवार को पेयजल समस्या हो सकती है। कोलार पाइपलाइन में मेंटेनेंस के चलते अरेरा कॉलोनी सहित भोपाल के 90 इलाकों में पेयजल आपूर्ति कुछ समय के लिए बाधित रहेगी।  
5379487