Logo
Madhya Pradesh Today News Hindi: मुख्यमंत्री मोहन यादव मंगलवार को कैबिनेट बैठक कर प्रस्तावित बजट पर मंत्रिमंडल के सुझाव लेंगे। इसके बाद वह दिल्ली जाकर केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात करेंगे।

Madhya Pradesh Today News Hindi: देश का दिल कहे जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें; MP Live Update 

  • पीथमपुर में गैस सिलेंडर में विस्फोट से आग 
    घरेलू गैस सिलेंडर में विस्फोट से बिल्डिंग में आग लग गई। पीथमपुर के सेक्टर-1 में छत्रछाया कॉलोनी में एक के बाद एक तीन-चार धमाके हुए। सोमवार दोपहर हुई इस घटना की सूचना मिलते ही 5 दमकल और नगर पालिका के 10 टैंकरों ने आग पर काबू पाया। गैस की रीफिलिंग के दौरान यह हादसा हुआ है। 
  • केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आपातकाल को काला दिन बताया। गुना में मीडिया से चर्चा करते हुए कहा, 1975 में इसी दिन इंदिरा गांधी ने आपातका की घोषणा की थी। जो लोकतंत्र के लिए काले दिन था। भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो और देश में प्रजातंत्र स्वस्थ्य, मजबूत रहे। जनता को इसके लिए जागरूक रहना होगा। सिंधिया ने कहा, देश का संविधान भाजपा और NDA सरकार के लिए महत्वपूर्ण है। 
     
  • मध्य प्रदेश मोहन यादव सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में सरकार ने तय किया मंत्री अपना इनकम टैक्स खुद भरेंगे। सरकार इसका खर्च नहीं उठाएगी। सीएम मोहन यादव ने कहा, इस फैसले का राज्य में दीर्घकालिक प्रभाव होगा।  
     
  • रामायण पाठ कर रहे लोगों को ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास
    जबलपुर में मंगलवार को रामायण पाठ कर रहे लोगों को ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास किया गया। कटरा बेलखेड़ा गांव में हुई इस घटना से हड़कंप मच गया है। हालांकि, राहतभरी बात यह है कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। 
  • आपातकाल लोकतंत्र पर बहुत बड़ा धब्बा: CM 
    मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आपातकाल को लोकतंत्र पर बहुत बड़ा धब्बा बताया है। कहा, उस दौर को को यादकर आज भी लोग सिहर उठते हैं। कांग्रेस को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। आपातकाल में कई परिवार तबाह हो गए। भाजपा ने संविधान की रक्षा को अपनी निष्ठा माना है। #WATCH भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "आपातकाल का दौर लोकतंत्र पर बहुत बड़ा धब्बा है। ये ऐसा समय है जिसे देश आज भी याद करके सिहर उठता है। कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए। आपातकाल में कई परिवार तबाह हो गए। भाजपा ने संविधान की रक्षा को अपनी निष्ठा माना है। भाजपा… pic.twitter.com/8xGsCPAiAq
  • सागर में स्कूल वैन पलटी, कई बच्चे जख्मी 
    मध्यप्रदेश के सागर जिले में मंगलवार सुबह स्कूली बच्चों से भरी वैन नाले में पलट गई। शुक्र है कि हादसे में कोई जनहान नहीं हुई। कुछ बच्चे चोटिल जरूर हो गए हैं। मंगलवार सुबह 8 बजे हुए इस हादसे सेन्ट जोसेफ कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल के आधा दर्जन बच्चे जख्मी हो गए। उनके  सिर व मुंह में चोट आई है। 
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट बैठक होगी। मंत्रालय में सुबह 10:30 बजे आयोजित इस बैठक में सभी कैबिनेट मंत्री  शामिल होंगे। बजट प्रजेंटेशन के बाद वह अपना-अपना सुझाव देंगे। कुछ प्रस्तावों पर चर्चा कर आम सहमति बनाई जाएगी। 
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव कैबिनेट बैठक के बाद दिल्ली जाएंगे। दोपहर 12 बजे वह दिल्ली रवाना होंगे। वहां केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात कर जरूरी मुद्दों पर चर्चा करेंगे। गृहमंत्री अमित शाह से भी उनकी मुलाकात संभव है। सीएम दिल्ली में ही रुकेंगे। 
  • अमरवाड़ा उपचुनाव में 16 अभ्यर्थी 
    अमरवाड़ा उपचुनाव के लिए जमा हुए 16 अभ्यर्थियों के नामांकन सही मिले हैं। जबकि, एक नामांकन पत्र रिजेक्ट किया गया है। 26 जून तक नाम वापसी है। इसके बाद उम्मीदवारों की तस्वीर स्पष्ट होगी। अमरवाड़ा में 10 जुलाई को मतदान व 13 को मतगणना है।
  • भाजपा मनाएगी इमरजेंसी की 50वीं बरसी 
    1975 के आपातकाल की मंगलवार को 50वीं बरसी है। इंदिरा सरकार ने इसी दिन आपातकाल की घोषणा की थी। भाजपा उस दौरान जेल गए मीसाबंदियों को सम्मानित कर इमरजेंसी की यादें ताज करेंगे। भाजप प्रदेश कार्यालय में यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे होगा। जिला स्तर पर भी सम्मान समारोह होंगे।  
5379487