Logo
Aaj ka Mausam: मध्य प्रदेश में आज का मौसम (शनिवार, 25 जनवरी) को कैसा रहेगा। भोपाल, सतना, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर सहित 35 जिलों में दिन-रात का पारा 6.8 डिग्री तक लुढ़का है। 3 दिन MP में ऐसा ही मौसम रहेगा।

Aaj ka Mausam: मध्य प्रदेश में आज का मौसम (शनिवार, 25 जनवरी) को कैसा रहेगा। भोपाल, सतना, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर सहित 35 जिलों में दिन-रात का पारा 6.8 डिग्री तक लुढ़का है। उत्तर से आ रही बर्फीली हवा से फिर से ठंड बढ़ गई है। भोपाल में दिन का पारा सबसे ज्यादा 6.8 डिग्री गिरा। अधिकतम तापमान सबसे कम 22.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। खजुराहो-सतना में रात टेम्परेचर सबसे ज्यादा 4.8 डिग्री नीचे आया। राजगढ़ की रात सबसे सर्द रही। न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3 दिन MP में ऐसा ही मौसम रहेगा। दिन के साथ रात के तापमान में भी गिरावट होगी।

भोपाल में सबसे ज्यादा 6.8 डिग्री गिरा पारा 
भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर सहित 35 जिलों में दिन-रात का तापमान गिरा है। भोपाल में दिन का पारा सबसे ज्यादा भोपाल 6.8 डिग्री लुढ़का है। दमोह 4.3, जबलपुर 5.9, खजुराहो 2.4, मंडला 2.3, रीवा 3.3, सागर 4.6, सतना 3.8, सीधी 3, सिवनी 2, टीकमढ़ 3.5, धार 2, गुना 3.4, नर्मदापुरम 3.1, इंदौर 3.6, रायसेन 4.2, रतलाम 2 और उज्जैन में 4.5 डिग्री पारा नीचे आया है। 

इसे भी पढ़ें: UP का मौसम: वाराणसी, शाहजहांपुर सहित 20 जिलों में कोहरा; अयोध्या सबसे सर्द; कल से फिर कड़ाके की ठंड

इन जिलों में लुढ़का रात का पारा 
सतना और खजुराहो में रात का पारा सबसे ज्यादा 4.8 डिग्री लुढ़का है। भोपाल 3.6, धार 3.7, ग्वालियर 2.5, नर्मदापुरम 2.3, खंडवा 2.4, पचमढ़ी 1.8, रायसेन 1.6, राजगढ़ 3.8, रतलाम 1.2, उज्जैन 2, उमरिया 3.7, टीकमगढ़ 3.8, सीधी  2.8, सिवनी 2, सागर 1.9, रीवा 2.9, जबलपुर 3.6,  और दमोह में 4.7 डिग्री पारा नीचे गिरा है। मंडला में रात का पारा 1 डिग्री बढ़ा है। 

जानिए MP के किस जिले में कितना रहा टेम्परेचर

undefinedundefined

खंडवा का दिन सबसे गर्म 
मध्य प्रदेश में एक सप्ताह बाद तापमान में फिर गिरावट हुई है। भोपाल में दिन का पारा सबसे कम 22.6 डिग्री रहा। उज्जैन 23.5, इंदौर 23.4, ग्वालियर 25, जबलपुर 24.5, गुना 25, पचमढ़ी 26.6, रायसेन 23.6, दमोह 25.5, खजुराहो 25.4, नरसिंहपुर 24.2, रीवा 23.8, सागर 24.9, सतना 24.7, सीधी 24.6, टीकमगढ़ 24 और उमरिया में 25.5 डिग्री अधिकतम टेम्परेचर रहा। खंडवा में दिन का तापमान सबसे ज्यादा 31.5 डिग्री रहा।  

जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम 
मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य प्रदेश में उत्तर से बर्फीली हवा आ रही है। तापमान में गिरावट होने से ठिठुरन बढ़ेगी। अगले 3 दिन तक ठंड का असर रहेगा। इसके बाद थोड़ी राहत मिलेगी। 26 जनवरी को दिन-रात में ठंड का असर रहेगा। कुछ शहरों में हल्का कोहरा भी रह सकता है। 29 जनवरी से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव हो रहा है। इससे तापमान में फिर बढ़ोतरी होगी। सिस्टम गुजरने के बाद फिर से ठंड बढ़ जाएगी।

jindal steel jindal logo
5379487