Logo
News in Brief, 13 February: मध्यप्रदेश में गुरुवार (13 फरवरी) को कहां-क्या हो रहा है। आपके काम की हर जानकारी यहां (Haribhoomi.com) पर एक क्लिक पर मिलेगी। आइए एक नजर डालते हैं MP की छोटी-बड़ी खबरों पर...। 

News in Brief, 13 February: देश का दिल कहे जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें; MP Live Update

सीएम मोहन यादव आज कब, कहां जाएंगे 
सीएम मोहन यादव दिल्ली के दौरे पर हैं। सीएम गुरुवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकत कर सकते हैं। मुख्यमंत्री गुरुवार को सुबह 11 बजे दिल्ली से भोपाल आएंगे। दोपहर 12 बजे सीएम हाउस में विक्रमोत्सव की तैयारी के संबंध में बैठक लेंगे। 2 से 3.30 बजे तक मुलाकात के लिए समय आरक्षित किया गया है। इसके बाद दोपहर 3.30 बजे अनुसूचित जाति कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक करेंगे। शाम 4.30 बजे पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की बैठक लेंगे। 5.30 से 6.30 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा। सीएम राज्य शिखर सम्मान अलंकरण समारोह में शामिल होंगे। 

बाबा महाकाल का दिव्य शृंगार 
उज्जैन  के श्री महाकालेश्वर मंदिर के कपाट गुरुवार सुबह 4 बजे खोले गए। सबसे पहले भगवान महाकाल का जल से अभिषेक किया गया। इसके बाद दूध, दही, घी, शहद, फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन किया। महाकाल को भस्म चढ़ाई गई। भगवान महाकाल ने शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुण्डमाल, रुद्राक्ष की माला के साथ सुगंधित पुष्प से बनी फूलों की माला धारण की। बाबा को फल और मिष्ठान का भोग लगाया गया। बाबा महाकाल फूलों की माला और आभूषणों से दिव्य श्रृंगार किया गया। भस्म आरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया।

undefined

महाकाल मंदिर में प्रवेश का नया द्वार 15 फरवरी से खुलेगा 
महाकाल मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए 15 फरवरी से एक नया प्रवेश द्वार खुल जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 25 करोड़ की लागत से रूद्र सागर पर बने ब्रिज का लोकार्पण करेंगे। जिसके बाद श्रद्धालु शक्ति पथ से सीधे महाकाल मंदिर पहुंच सकेंगे। इससे चारधाम मंदिर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए करीब डेढ़ किमी की दूरी कम हो जाएगी। महाकाल मंदिर आने वाले दर्शनार्थियों को अब एक नया प्रवेश द्वार मिलने जा रहा है। गणेश नगर हायर सेकेंडरी स्कूल के सामने बने ब्रिज की शुरुआत होने जा रही है।  

हजयात्रा पर नहीं जा पाएंगे दस साल से कम उम्र के बच्चे
10 साल या इसमें कम उम्र के बच्चे हजयात्रा पर नहीं जा पाएंगे। इसे लेकर सउदी अरब ने रोक लगा दी है। हजयात्रा के नियमों में संशोधन किया गया है। भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा को देखते ये निर्णय हुआ है। प्रदेश से हजयात्रा पर जाने वालों का चयन हो चुका है। चुने गए लोगों में कुछ दस साल से कम उम्र के भी हैं। हज खर्च के रूप में ये दो किश्तें जमा भी कर चुके हैं। अगर रोक इस साल से प्रभावी हुई तो इनका नाम यात्रा की सूची से कट जाएगा। हज कमेटी के पदाधिकारियों के मुताबिक अभी उन तक इसका सर्कुलर नहीं आया है।

पीएम मोदी 23 व 24 को MP में रहेंगे, अमित शाह 25 को आएंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल में 24 फरवरी को ग्लोबल इन्वेस्टर समिट (जीआइएस) 2025 का शुभारंभ करेंगे। 23 फरवरी को छतरपुर के बागेश्वर धाम में कैंसर अस्पताल की नींव भी रखेंगे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 25 फरवरी को जीआइएस के समापन अवसर पर शामिल होंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 26 फरवरी को बागेश्वर धाम जाएंगी।

दिल्ली को नया मुख्यमंत्री मिलने के बाद होगा MP भाजपा अध्यक्ष पर फैसला
दिल्ली को नया मुख्यमंत्री मिलने के बाद मध्य प्रदेश भाजपा को नया अध्यक्ष मिलेगा। सरकार ने उसके पहले मौजूदा अध्यक्ष वीडी शर्मा की जिम्मेदारी बढ़ा दी है, उन्हें जीआइएस-2025 को सफल बनाने के लिए गठित शीर्ष समिति का सदस्य बनाया है। माना जा रहा है कि वह सरकार को संगठन की ओर से अतिरिक्त मदद करेंगे। हालांकि प्रदेश अध्यक्ष को लेकर हलचल जारी है, पूर्व से चल रहे नामों के अलावा कुछ और नाम दौड़ में बताए जा रहे हैं तो वहीं पूर्व से दौड़ में शामिल भाजपाइयों ने पूरी ताकत झोंक रखी है।  

WhatsApp पर खसरा-खतौनी की नकल
मध्य प्रदेश वासियों के लिए अच्छी खबर है। जमीन के खसरा-खतौनी की नकल के लिए 181 पर कॉल करें। नकल आपको एसएमएस व WhatsApp पर आएगी। सीएम जनसेवा लोक सेवा गारंटी अधिनियम 2010 इसका संचालन 181 के माध्यम से किया जा रहा है। सीएम जन सेवा के माध्यम से इनमें स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, चालू खसरा की प्रतिलिपि, खतौनी की प्रतिलिपि, चालू नक्शा की प्रतिलिपि, भू-अधिकार पुस्तिका की प्रतिलिपि और स्पेसिमेन कॉपी (खसरा, खतौनी एवं नक्शा) टोल-फ्री नंबर 181 पर एक कॉल पर से उपलब्ध कराई जा रही है।

इसे भी पढ़ें: Bhopal News in Brief, 13 February: भोपाल में आज कहां क्या हुआ? एक क्लिक में पढ़ें जरूरी खबरें

मंडीदीप और बगरोदा समेत 9 जगह खुलेंगे 45 होटल 
भोपाल ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले ही प्रदेश में निवेशकों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। एक महीने में शहर की 9 सड़कों पर 45 होटल प्रोजेक्ट के लिए आवेदन आ चुके हैं। इनमें मंडीदीप, बगरोदा, अचारपुरा, बैरसिया, कोलार, रातीबड़, इंदौर और पीलूखेड़ी रोड शामिल हैं।
इनमें से सर्वाधिक होटल भोपाल से औबेदुल्लागंज के बीच खोले जाने हैं। 5 होटल तो सिर्फ औबेदुल्लागंज के पास जबलपुर और भोपाल रोड पर बनाए जा रहे हैं। भोपाल से बगरोदा रोड पर 5 नए होटल खोले जाने की तैयारी है। पांच में से दो होटल मुंबई की एक बड़ी कंपनी खोलने वाली है।  3 होटल पीलूखेड़ी इंडस्ट्री के पास राजगढ़ रोड पर, दो होटल कोलार रोड पर और 3 होटल विदिशा रोड पर शुरू होंगे।

जेईई मेन सेशन के आवेदन 24 तक होंगे जमा
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन 2025 सेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से 24 फरवरी तक आवेदन किए जा सकेंगे। छात्र-छात्राएं रात 9 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। फीस भुगतान की सुविधा रात 11.50 बजे तक रहेगी। यह परीक्षा 1 से 8 अप्रैल के बीच होने की संभावना है।

5379487