Logo
Bharat Jodo Nyay Yatra in MP: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की खाट पंचायत में राजगढ़ सहित अन्य जिलों के किसान शामिल होंगे। MSP सहित अन्य मुद़्दों पर चर्चा होगी।

Bharat Jodo Nyay Yatra in MP:  कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान खाट पंचायत करेंगे। राहुल का यह कार्यक्रम पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह गृह जिले राजगढ़ में होना है। ब्यावरा में 100 खाटों की व्यवस्था की गई है। जिन पर बैठकर राहुल गांधी और किसान MSP सहित अन्य खेती से जुड़े अन्य मुद्दों पर चर्चा करेंगे। खाट पंचायत में राजगढ़ के अलावा आसपास के अन्य जिलों के किसान भी शामिल होंगे। BJP के प्रदेश मीडिया अध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने कहा इस पर तंज कशा है। कहा, जनता ने कांग्रेस की खाट खड़ी कर दी है. इसलिए अब किसान और जनता याद आ रही। 

राहुल गांधी की न्याय यात्रा 2 मार्च को मुरैना जिले से मध्य प्रदेश प्रवेश करेगी। इसे लेकर तैयारियां जारी हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी बुधवार को मुरैना में कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए। साथ ही सभी सुझाव मांगे। कहा, कांग्रेस के सभी साथी जनता के साथ राहुल की यात्रा में शामिल हों।  

पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस सरकार में मनरेगा, शिक्षा, फूड सिक्योरिटी एक्ट समेत कई गारंटियां दी थी, जो अक्षरशः पूरी हुईं। जबकि, PM मोदी ने हर साल 2 करोड़ नौकरियां, सभी के खाते में 15-15 लाख, किसानों की आय दुगनी, गेहूं के दाम 2700 प्रति क्विंटल करने की गारंटी दी थी। एक भी पूरी नहीं हुईं।  

बैठक में पूर्व नेता प्रतिपक्ष डा. गोविंद सिंह, राष्ट्रीय सचिव शिव भाटिया, उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे, कुणाल चौधरी, विधायक पंकज उपाध्याय, दिनेश गुर्जर, देवेंद्र सकवार, महापौर शारदा सोलंकी, ज़िलाध्यक्ष मधुराज सिंह तोमर व शहर कांग्रेस अध्यक्ष दीपक शर्मा मौजूद रहे। 

5379487