Logo
Gwalior News: ग्वालियर जिले के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में स्थित शिवालय में स्थापित शिवलिंग को राजीव आवास मल्टी की रहने वाली 3 महिलाओं ने शिवलिंग को ईंट, सीमेंट और रेत से चुनते हुए ढंक दिया। जिससे लोग नाराज होकर उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत कर दी। अब दोबारा से शिवलिंग की पुर्नस्थापना की जा रही है।

Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में स्थित शिवालय में स्थापित शिवलिंग को कुछ महिलाओं ने ईंट सीमेंट से चुनते हुए ढक दिया। महिलाओं की इस हरकत से लोगों ने पुलिस में शिकायत की। मंदिर में खंडित हुए शिवलिंग की पुनर्स्थापना सावन सोमवार पर की जा रही है।

सरिता, कृष्णा और विमला पर आरोप 
थाना क्षेत्र के राजीव आवास मल्टी की रहने वाली 3 महिलाओं ने शिवलिंग को ईंट, सीमेंट और रेत से चुनते हुए ढंका। मंदिर आने जाने वाले श्रद्धालु ने जब शिवलिंग को इस तरह से देखा तो भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने जल्द ही पता कर लिया कि ऐसा करने वाली महिलाएं सरिता, कृष्णा और विमला हैं।

सपने में दर्शन और आदेश की बात
आरोपी महिलाओं में से एक महिला ने भी अपने गुनाह को स्वीकार करते हुए दलील दी कि सपने में भगवान ने दर्शन देते हुए उन्हें ऐसा करने का आदेश दिया था। जिससे उसने 2 और महिलाओं के साथ सपने की बात साझा करते हुए ऐसा किया। महिलाओं की ओर से यह भी कहा गया कि ऐसा करने से कुछ दिनों बाद शिवलिंग का आकार और विशाल हो जाता।

महिलाओं की मानसिक स्थिति की जांच 
पुलिस ने आरोपी महिलाओं पर केस दर्ज कर लिया है। इन महिलाओं की मानसिक स्थिति जांचने के लिए चिकित्सकों की निगरानी में इन्हें रखा गया है। मंदिर में शिवलिंग की पुनर्स्थापना की जा रही है। जहां मंत्रोच्चारण के साथ विद्वानों द्वारा भारी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी में पूजा पाठ की जा रही है। स्थानीय लोगों द्वारा आरोपी  महिलाओं की ऐसा कृत्य करने पर निंदा की जा रही है।

5379487