Kunal Kamra Latest Video: कॉमेडियन कुणाल कामरा के एकनाथ शिंदे पर बनाए 'पैरोडी सॉन्ग' से विवाद मचा है। बवाल और विवाद के बीच कामरा एक के बाद एक 'पैरोडी सॉन्ग' सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। बुधवार (26 मार्च) को कुणाल ने एक और वीडियो 'X' पर पोस्ट किया। नए पैरोडी सॉन्ग में कामरा ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर तंज कसा है। कुणाल ने गाया-साड़ी वाली दीदी लोगों की सैलरी लूटने आई हैं और उनका नाम निर्मला ताई है।
🍿 🍿 🍿 pic.twitter.com/KiDBbvaxSL
— Kunal Kamra (@kunalkamra88) March 26, 2025
सुनिए एक और गाना...
कामरा ने देश की अर्थव्यवस्था पर कटाक्ष करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर तंज कसा है। कामरा ने गाया...आपका टैक्स का पैसा हो रहा है हवा-हवाई। इन सड़कों की बर्बादी, करने सरकार है आई। मेट्रो है इनके मन में, खोदकर ये ले अंगड़ाई। ट्रैफिक बढ़ाने ये है आई। ब्रिजेस गिराने ये है आई। कहते हैं इसको... तानाशाही।
कहते हैं इसको निर्मला ताई...
देश में इतनी महंगाई, सरकार के साथ है आई। लोगों की लूटने कमाई, साड़ी वाली दीदी आई। सैलरी चुराने ये है आई। मिडिल क्लास दबाने ये है आई। पॉपकॉर्न खिलाने ये है आई। कहते हैं इसको निर्मला ताई...।
5 दिन में तीन पैरोडी सॉन्ग
बता दें कि कुणाल ने 22 मार्च को एकनाथ शिंदे पर कटाक्ष किया था। शिंदे पर बनाए 'पैरोडी सॉन्ग' के बाद विवाद शुरू हो गया। कामरा के होटल में तोड़फोड़ हुई। FIR दर्ज की गई। मुंबई पुलिस ने समन भेजा। बवाल और विवाद के बीच कुणाल कामरा ने 25 को एक पैरोडी सॉन्ग सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इसके बाद 26 को निर्मला सीतारमण पर तंज कसा। सुनिए कुणाल के 5 दिन में 3 पैरोडी सॉन्ग...।
इसे भी पढ़ें: 'हम होंगे कंगाल, देश का सत्यानाश': कॉमेडियन कामरा का विवाद-बवाल के बीच एक और पैरोडी सॉन्ग...Watch Video
हम होंगे कंगाल एक दिन
25 मार्च को पोस्ट वीडियो में कुणाल गा रहे हैं... 'हम होंगे कंगाल एक दिन, मन में अंधविश्वास देश का सत्यानाश, हम होंगे कंगाल एक दिन। होगा गाय का प्रचार, लेके हाथों में हथियार। होगा संघ का शिष्टाचार, एक दिन... जनता बेरोजगार, गरीबी की कगार हम होंगे कंगाल एक दिन।...वीडियो में पिछले दो दिनों के घटनाक्रम के फुटेज भी हैं।
👀👀👀 pic.twitter.com/C5Bnn81p5E
— Kunal Kamra (@kunalkamra88) March 25, 2025
कामरा का 'एकनाथ शिंदे' पर 'पैरोडी सॉन्ग'
कुणाल कामरा ने 22 मार्च को अपने शो में एकनाथ शिंदे पर कटाक्ष किया था। कामरा ने एक गाना गया है। कामरा ने गाया-ठाणे की रिक्शा चेहरे पर दाढ़ी, आंखों पर चश्मा हाय! एक झलक दिखलाए कभी, गुवाहाटी में छुप जाए। मेरी नजर से तुम देखो गद्दार नजर वो आए। ठाणे की रिक्शा, चेहरे पर दाढ़ी , आंखों ओआ चश्मा हाय। मंत्री नहीं है वो दल बदलू हैं और कहा क्या जाए, जिस थाली में खाये उसमें ही वो छेद कर जाए। मंत्रालय से ज्यादा फडणवीस की गोदी में मिल जाए। तीर कमान मिला है इसको बाप मेरा ये चाहे ठाणे की रिक्शा चेहरे पर दाढ़ी, आंखों पर चश्मा हाय।
Maharashtra ❤️❤️❤️ pic.twitter.com/FYaL8tnT1R
— Kunal Kamra (@kunalkamra88) March 23, 2025
कुणाल ने खुद किया वीडियो शेयर
कुणाल कामरा ने गाने का वीडियो रविवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। वीडियो सामने आने के बाद रविवार (23 मार्च) की रात बवाल हो गया। शिवसैनिकों ने मुंबई के द यूनिकॉन्टिनेंटल ऑफिस और दावा किया स्टूडियो में तोड़फोड़ की। सोमवार को तोड़फोड़ करने के आरोप में शिवसेना नेता राहुल कनाल सहित 11 शिवसैनिकों को गिरफ्तार किया गया है। इस केस में 40 शिवसैनिकों पर FIR हुई थी।
कामरा पर भी FIR, हैबिटेट स्टूडियो के ढहाया
स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा पर सोमवार को अशांति फैलाने और मानहानि की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। कामरा पर मुंबई के खार थाने में FIR दर्ज की गई। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के अधिकारियों ने मुंबई के हैबिटेट स्टूडियो के एक हिस्से को ढहा दिया। अब कामरा को पुलिस ने नोटिस भेजकर पेश होने को कहा है।