Logo
Rajasthan News: दौसा जिलें की एक महिला ने जयपुर के सरकारी अस्पताल में 4 बच्चों को जन्म दिया है। जिसे देखकर डॉक्टर हैरान रह गए। वहीं महिला की डिलीवरी सातवें महीने में हुई और वो एनीमिया से पीड़ित है।

Rajasthan News: दौसा जिलें की एक महिला ने जयपुर के सरकारी अस्पताल में 4 बच्चों को जन्म दिया है। जिसे देखकर डॉक्टर हैरान रह गए। वहीं महिला की डिलीवरी सातवें महीने में हुई और वो एनीमिया से पीड़ित है। अस्पताल की अधीक्षक डॉ. आशा वर्मा ने बताया कि मां और बच्चे सभी स्वस्थ हैं। 

दौसा की रहने वाली 21 वर्षीय संतोष प्रजापति को 4 अगस्त को दौसा के जिला अस्पताल में लाया गया। जहां से उसे इलाज के लिए जयपुर के सरकारी अस्पताल की यूनिट-6 में भर्ती कराया गया। अस्पताल की डॉक्टर डॉ.ज्योत्सना की देखरेख में प्रसव कराया गया। महिला ने सोमवार को 4 बच्चों को जन्म दिया है। वह भी नॉर्मल डिलीवरी हुई है। 

एक साथ 4 बच्चों का हुआ जन्म
अस्पताल की अधीक्षक डॉ. आशा वर्मा ने बताया कि दौसा की रहने वाली एक महिला ने 4 बच्चों को जन्म दिया है। इनमें दो बेटे और दो बेटी हैं, बच्चों को इलाज के लिए मेडिकल ऑब्जर्वेशन में रखा जा रहा है क्योंकि उन्हें थोड़ी सी सांस लेने में परेशानी हो रही थी। उन्होंने यह भी बताया कि एक साथ चार बच्चों की डिलीवरी के मामले बहुत ही दुर्लभ होते हैं।

अस्पताल में पहली बार 4 बच्चों का हुआ जन्म
उन्होंने यह भी बताया कि इस अस्पताल में 4 बच्चों के जन्म देने का पहला मामला है। इससे पहले एक महिला ने 3 बच्चों को जन्म दिया था। वहीं महिला और बच्चे सभी स्वस्थ है। बच्चों को डिलीवरी के दौरान सांस लेने में थोड़ी दिक्कत हो रही है। लेकिन अब सुधार हो रहा है। महिला को गर्भावस्था के दौरान एनीमिया, फाइब्रॉएड और पेट दर्द की शिकायत थी। जिसका इलाज जारी है। बच्चों का वजन कम होने के की वजह से उन्हें निगरानी में रखा गया है।

सामान्य से कम वजन
डॉक्टर ने बताया कि महिला ने जिन 4 बच्चों को जन्म दिया है। इसमें दो का वजन एक-एक किलो है, जबकि एक का वजन 700 ग्राम और दूसरे का 930 ग्राम है। सभी बच्चों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। डॉक्टर ने बच्चों के वजन कम को लेकर बताया कि डिलीवरी समय से पहले हुई थी, जिसकी वजह से बच्चे का वजन सामान्य से कम रहा।

5379487