Mahakumbh Today Update: उत्तर प्रदेश के 'प्रयागराज महाकुंभ' आज (शुक्रवार, 14 फरवरी) को व्यवस्था कैसी है। श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ है। सुबह 10 बजे तक 40.02 लाख लोगों ने स्नान किया है। प्रयागराज की सड़कों पर जाम लगा है। नैनी ब्रिज पर 1.5 किमी लंबा जाम लगा है। संगम क्षेत्र में भीड़ बढ़ने से कई बैरियर पर लोगों को रोक दिया है। पुलिस लगातार अनाउंस कर रही है कि श्रद्धालु संगम क्षेत्र खाली होने का इंतजार करें।
8वीं तक के स्कूल 15 तक बंद
श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए शुक्रवार को संगम स्टेशन बंद रखा है। 8वीं तक के स्कूल 15 तक बंद रहेंगे। ऑनलाइन क्लास चलेगी। गंगा पंडाल में शुक्रवार से संगीत कार्यक्रम शुरू हो रहा है। कार्यक्रम में बॉलीवुड सिंगर कैलाश खेर, मोहित चौहान, कविता सेठ, नवदीप वडाली जैसे सिंगर perform करेंगे।
#WATCH | Uttar Pradesh | Drone visuals from the Ghats of Triveni Sangam in Prayagraj as people continue to take a holy dip in Mahakumbh. pic.twitter.com/C6v72CoK2H
— ANI (@ANI) February 14, 2025
आज कई वीआरपी संगम में लगाएंगे डुबकी
- प्रयागराज में 13 जनवरी को महाकुंभ का आगाज हुआ था। शुक्रवार को महाकुंभ का 33वां दिन है। 13 जनवरी से अब तक 50 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं।
- शुक्रवार को महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस दोपहर 2 बजे प्रयागराज पहुंचेंगे। संगम में स्नान करेंगे। आज ही दोपहर 4:50 बजे वाराणसी के लिए प्रस्थान करेंगे।
- देवेंद्र के अलावा केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल भी महाकुंभ आएंगे। दोपहर 12:08 बजे ट्रेन से प्रयागराज जंक्शन पहुंचेंगे। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी आज दोपहर 2:00 बजे लखनऊ से कार से प्रयागराज पहुंचेंगे।
#WATCH | #MahaKumbh2025 | UP: Huge crowd of devotees being witnessed at the Triveni Sangam, as they arrive to take holy dip. pic.twitter.com/Z41UGcGuxR
— ANI (@ANI) February 14, 2025
16 से अंतरराष्ट्रीय बर्ड फेस्टिवल
महाकुंभ में रविवार (16 फरवरी) से अंतरराष्ट्रीय बर्ड फेस्टिवल शुरू होगा। 18 फरवरी तक चलने वाले फेस्टिवल में 200 प्रजातियों के पक्षियों का महाकुंभ होगा। यहां साइबेरिया, मंगोलिया, अफगानिस्तान समेत 10 से अधिक देशों से साइबेरियन पक्षी का भी दीदार होगा। फेस्टिवल के दौरान फोटोग्राफी, पेंटिंग, स्लोगन लेखन, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी समेत अनेक प्रतियोगिताएं होंगी। इनके विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
14 से 17 फरवरी तक क्या कुछ होगा
- 14 फरवरी को स्वच्छता का रिकॉर्ड बनेगा। 15 हजार सफाईकर्मी एक साथ घाटों की सफाई करेंगे। पहली बार इतनी संख्या में लोग सफाई अभियान चलाएंगे। 2019 में लगे कुंभ में 10 हजार सफाई कर्मियों ने सफाई की थी।
- 15 फरवरी को नदी में सफाई अभियान चलेगा। 300 से ज्यादा लोग संगम के बीच धारा में सफाई करेंगे। ऐसे में यह सबसे बड़ा नदी सफाई अभियान का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनेगा।
- 16 फरवरी को परेड मैदान में 1000 ई-रिक्शा का संचालन होगा। यह भी एक रिकॉर्ड होगा।
- 17 फरवरी को गंगा पंडाल में 8 घंटे में 10 हजार लोग हैंड पेंटिंग बनाकर इतिहास रचेंगे। यह एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज होगा। साल 2019 के कुंभ में आंकड़ा 5 हजार था।