Logo
UP IPS transfer List: लखनऊ का नया पुलिस कमिश्ननर अमरेंद्र सेंगर और प्रयागराज पुलिस कमिश्ननर के तौर पर तरुण गाबा नियुक्त किए गए हैं। वह अभी लखनऊ में आईजी थे। योगी सरकार ने शुक्रवार रात 16 IPS ट्रांसफर किए हैं।

UP IPS transfer List: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने देर रात 16 IPS अफसरों के ट्रांसफर कर दिए। राजधानी लखनऊ और प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर भी बदल दिए गए। लखनऊ पुलिस कमिश्ननर एसबी शिराडकर को एडीजी जबकि, लखनऊ का नया कमिश्ननर अमरेंद्र सेंगर को बनाया गया है। लखनऊ जोन के एडीजी थे। 

प्रयागराज पुलिस कमिश्ननर रमित शर्मा को बरेली जोन का एडीजी नियुक्त किया गया है। जबकि, प्रयागराज पुलिस कमिश्ननर के तौर पर तरुण गाबा को नियुक्त किया गया है। वह लखनऊ आईजी थे। 

नाम  कहां थे  कहां गए
प्रेम चन्द मीना (1991)  अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन अपर पुलिस महानिदेशक/सीएमडी पुलिस आवास निगम, यूपी
 
एसबी शिराडकर (1993)  पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्ररेट लखनऊ  अपर पुलिस महानिदेशक, लखनऊ जोन, लखनऊ
बिनोद कुमार सिंह (1994)  अपर पुलिस महानिदेशक, प्रतीक्षारत अपर पुलिस महानिदेशक, साइबर क्राइम, यूपी
प्रकाश डी (1994) एडीजी/सीएमडी, पुलिस आवास निगम  अपर पुलिस महानिदेशक, रेलवे यूपी
जय नरायन सिंह (1994)  अपर पुलिस महानिदेशक, रेलवे यूपी  अपर पुलिस महानिदेशक, पीटीसी, सीतापुर
एलवी एन्टनी. देव कुमार (1994)  एडीजी, विशेष सुरक्षा बल यूपी  अपर पुलिस महानिदेशक, सीबीसीआईडी
अमरेन्द्र कुमार सेंगर (1995)  एडीजी, लखनऊ जोन  पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ
रघुवीर लाल (1997)  एडीजी, सुरक्षा   एडीजी, सुरक्षा के साथ एडीजी, विशेष सुरक्षा बल, उप्र 
के. सत्यनारायण (1998)  एडीजी, सीबीसीआईडी  अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात एवं सड़क सुरक्षा
बीडी पाल्सन (1998)  अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात एवं सड़क सुरक्षा  अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशिक्षण
रमित शर्मा (1999)  पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, प्रयागराज  अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन, बरेली
तरुण गाबा (2001) पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ  पुलिस कमिश्नर प्रयागराज
प्रशांत कुमार    आईजी लखनऊ जोन 
विद्यासागर मिश्रा    एसपी रामपुर
राजेश द्विवेदी    एसपी कुंभ प्रयागराज 
यमुना प्रसाद    डीसीपी नोएडा 

खबर अपडेट हो रही है। 

5379487