Logo
Swiggy Genie पर ऑर्डर देने वाले 24 वर्षीय एक व्यक्ति को डिलीवरी करने वाले व्यक्ति ने यौन संबंध बनाने का ऑफर दिया। यह सुनते ही ग्राहक घबरा गया और तुरंत ऑर्डर रद्द कर इसकी जानकारी Swiggy को दी।

Bengaluru: बेंगलुरु से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। Swiggy Genie पर ऑर्डर देने वाले 24 वर्षीय एक व्यक्ति को डिलीवरी करने वाले व्यक्ति ने यौन संबंध बनाने का ऑफर दिया। यह सुनते ही ग्राहक घबरा गया और तुरंत ऑर्डर रद्द कर इसकी जानकारी Swiggy को दी। शिकायत के बाद स्विगी और रैपिडो दोनों से डिलीवरी करने वाले व्यक्ति को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया।

इस घटना को लेकर उपयोगकर्ता ने बताया कि Swiggy Genie से अपने दोस्त को पार्सल भेजने का विकल्प चुना। डिलीवरी एजेंट ने पार्सल लेने और बुक की गई सेवा के साथ आगे बढ़ने के लिए उसके दरवाजे पर पहुंचा और संबंध बनाने की बात कही। उस व्यक्ति ने तुरंत ऑर्डर रद्द कर Swiggy कर्मचारी के व्यवहार की रिपोर्ट की। साथ ही इसकी जानकारी Reddit को भी दी।

ये भी पढ़ें: माला बेचने वाली मोनालिसा रातों-रात बनी इंटरनेट सेंसेशन, AI भी फिदा; वायरल हुआ मेकओवर वीडियो

सख्त कार्रवाई करने की मांग
उपयोगकर्ता ने बताया कि जब यह घटना हुई तो मैं हैरान रह गया। इसके बाद फ्लैट पर अपने दोस्तों को स्विगी जिन्न के व्यवहार के बारे में बताया। साथ ही उपयोगकर्ता ने कंपनी के इस मुद्दे को उजागर करते हुए कंपनी से सख्त कार्रवाई करने को कहा।

Swiggy delivery guy sexually harassed me, what should I do next?
byu/potential__wizie inbangalore

सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि इस आदमी को हटा दिया जाए। सोचिए अगर यह व्यक्ति किसी लड़की के घर पहुंच जाता? तो क्या होता। आप कल्पना करें कि अगर यह किसी महिला का घर होता तो क्या होता?" इस पोस्ट के बाद स्विगी ने कर्मचारी के खिलाफ एक्शन लिया है।

कंपनी ने ब्लैकलिस्ट कर दिया
रेडिट ने पोस्ट कर जानकारी दी कि स्विगी जिनी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। कर्मचारी ने ग्राहक से अजीबोगरीब चीज की मांग की थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए स्विगी और रैपिडो दोनों से डिलीवरी करने वाले व्यक्ति को ब्लैकलिस्ट कर दिया है। 

5379487