Aaj ka Rashifal, 15 फरवरी 2025: ग्रहों की चाल के अनुसार, शनिवार (15 फरवरी 2025) को मेष राशि वालों के लिए आज खरीदारी का प्लान बन सकता है। पैसा खर्च होने पर तनाव से बचें। मिथुन राशि वालों के सामने आज शत्रु परास्त होंगे। कुंभ वालों को आज बैकअप प्लान बनाने की जरूरत है। 4 राशि वालों का दिन आज खुशखबरी भरा बीतने की संभावना है। वहीं कुछ राशि वालों के लिए दिन उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है।
हिंदू पंचांग के अनुसार, शनिवार (15 फरवरी) को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। चंद्रमा का गोचर कन्या राशि पर मौजूद रहेगा। चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, शनिवार (15 फरवरी) का दिन कैसा रहेगा? आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों का राशिफल।
मेष राशि (aaj ka mesh rashifal)
अपनी इच्छाओं, रुचियों और विचारों के आधार पर आपको कार्य करने की जरूरत है। आज रात किसी ऐसे व्यक्ति की तलाश करें जो आपकी प्रशंसा करता हो। आज आप अपने और अपने परिवार के लिए काफी खरीदारी कर सकते हैं। जिसमें आपका पैसा भी काफी खर्च हो सकता है।
आज की सलाह: खरीदारी परिवार के साथ करें।
भाग्यशाली रंग: हल्का पर्पल, लकी नंबर: 5
वृषभ राशि (aaj ka vrishabh rashifal)
आज आपको अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलने का प्रयास करना है। इसका असर आपके व्यवहार में पड़ सकता है। इसलिए व्यवहार को लेकर आपको ध्यान देने की जरूरत है। आज खरीदारी के लिए आप जा सकते हैं। हालांकि ज्यादा खर्च से आपको बचना होगा नहीं तो कुछ दिनों बाद आप पछतावा करना शुरू कर देंगे।
आज की सलाह: खर्च कम करने का प्रयास करें।
भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर: 6
मिथुन राशि (aaj ka mithun rashifal)
आज आपको काफी लोग रोकने का प्रयास करेंगे लेकिन वो असफल रहेंगे। आपको अपने लक्ष्य पर कार्य करने की जरूरत है। दिन को लेकर चिंता करने से बचें। प्रेमी को अगर आपने काफी समय से टाइम नहीं दिया है तो उसे प्रभावित करने के लिए कुछ करें। ऐसा करने से प्रेमी और आपके बीच प्यार बढ़ेगा।
आज की सलाह: प्रेमी के साथ समय बिताने का प्रयास करें।
भाग्यशाली रंग: ब्लैक, लकी नंबर: 2
कर्क राशि (aaj ka kark rashifal)
आज अपने सपनों को पूरा करने की दिशा में आप कड़ी मेहनत कर सकते हैं। अधिक धन कमाने का कोई नया अवसर आपके सामने आ सकता है। आज थोड़ा धैर्य रखने की कोशिश करें। परिवार को समय दें। विवाहित लोगों के लिए भी आज का दिन काफी खुशनुमा बीत सकता है। वहीं सिंगल जातकों के लिए दिन सामान्य गुजरेगा।
आज की सलाह: धैर्य रखें।
भाग्यशाली रंग: नारंगी, लकी नंबर: 6
सिंह राशि (aaj ka singh rashifal)
आज आपको दिन बोरिंग फील करा सकता है। प्रियजन के साथ समय बिताने का प्रयास करें। अच्छा फील होगा। काम पर खुद को थोड़ा और मेहनत करने के लिए प्रेरित करें। आज आत्मविश्वास आपके पक्ष में है। किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर आप कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए अनुभवी लोगों की सलाह जरूरी है।
आज की सलाह: अनुभवी लोगों की सलाह पर ही काम की शुरुआत करें।
भाग्यशाली रंग: हल्का चैती, लकी नंबर: 4
कन्या राशि (aaj ka kanya rashifal)
आज का दिन मिले-जुले नतीजों वाला रह सकता है। आपको धैर्य और शांति बनाए रखने की जरूरत है। प्रेमी के साथ समय बिताना सबसे अच्छा रहेगा। तनाव दूर होगा। रचनात्मकता और क्षमता में वृद्धि होगी। लेकिन अपने भावनाओं पर नियंत्रण रखें। दिन की शुरुआत करते समय मंदिर जाएं।
आज की सलाह: मंदिर जाकर दिन की शुरुआत करें।
भाग्यशाली रंग: पर्पल, लकी नंबर: 9
तुला राशि (aaj ka tula rashifal)
आज आपको मित्रों से सावधान रहने की जरूरत है। डेट पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। अपने आस-पास के लोगों से सतर्क होकर कार्य करने का प्रयास करें। शत्रु भी आज आप पर हावी होने का प्रयास करेंगे। किसी प्रोजेक्ट पर आप शुरुआत कर सकते हैं। गुस्सा करने से आप बचें।
आज की सलाह: गुस्से पर नियंत्रण जरूरी है।
भाग्यशाली रंग: हल्का नीला, लकी नंबर: 1
वृश्चिक राशि (aaj ka vrishchik rashifal)
आज आप किसी प्रोजेक्ट को छोड़ने का फैसला कर सकते हैं। लेकिन आपको ऐसे फैसले से बचने का प्रयास करना है। साथी के खिलाफ कोई पुरानी नाराजगी आपकी दूर होगी। आज कोई चतुराई भरा कदम आप उठा सकते हैं, जिसमें आपको लाभ की संभावना है। आज कोई नया प्रोजेक्ट पर विचार कर सकते हैं लेकिन शुरू करने से आप बचें। दिन अच्छा नहीं है।
आज की सलाह: नए प्रोजेक्ट की शुरुआत से बचें।
भाग्यशाली रंग: चॉकलेटी, लकी नंबर: 1
धनु राशि (aaj ka dhanu rashifal)
आज जुआ खेलना आपके लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है। किसी ऐसे व्यक्ति की ओर आकर्षित हो सकते हैं जो काफी रहस्यमयी है। काम पर धैर्य रखें। सही समय पर कार्य को पूरा करने का प्रयास जरूरी है। उत्साहवर्धक कार्य करें। पैसों को लेकर चिंता से बचें। बल्कि अतिरिक्त पैसा कमाने पर ध्यान दें।
आज की सलाह: पैसा कमाने पर ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 9
मकर राशि (aaj ka makar rashifal)
आज आपको अपनी जरूरतों पर ध्यान देने की जरूरत है। डर को अपने अंदर से निकालने का प्रयास करें। बाध्यकारी खर्च से बचें। आज किसी ऐसे प्रोजेक्ट को छोड़ देना ठीक है जो काम नहीं कर रहा है। वहीं नए प्रोजेक्ट को ओपेन करने का विचार करें।
आज की सलाह: नए प्रोजेक्ट को लेकर विचार करने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग: चैती, लकी नंबर: 5
कुंभ राशि (kumbh rashi ka rashifal)
आज आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का समय है। आज किसी ऐसे व्यक्ति को दिलचस्पी दिलाने के लिए आप प्रयास करें, जिसे आप पसंद करते हैं। अगर चीजें आपकी योजना के मुताबिक नहीं होती हैं तो वित्तीय बैकअप प्लान जरूर बनाएं। आज कार्य पर फोकस और दृढ़ संकल्प की जरूरत है।
आज की सलाह: बैकअप प्लान बनाए रखें।
भाग्यशाली रंग: हल्का क्रीम, लकी नंबर: 2
मीन राशि (meen rashi ka rashifal)
आज आपको अपनी जरूरतों पर ध्यान देने की जरूरत है। निजी समस्या पर अपने साथी से सलाह लें। वित्तीय अवसर का फायदा उठाएं। आज आप काम पर थोड़ा उत्साहपूर्वक कार्य करने का प्रयास करेंगे। जिसकी वजह से आपका मन लगा रहेगा।
आज की सलाह: कोशिश करें कि आज मंदिर जरूर जाएं।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, लकी नंबर: 1