Shadgrahi Yoga 2025 in Meen Rashi: ज्योतिष गणना के अनुसार, 29 मार्च 2025, शनिवार का दिन ग्रह गोचर को लेकर विशेष रहने वाला है। इस दिन एक ही राशि में एक नहीं बल्कि नौ में से 6 ग्रह मौजूद रहेंगे। ये सभी ग्रह समय-समय पर एक-दूसरे के साथ युति करेंगे और विभिन्न शुभ और अशुभ योग निर्मित करेंगे। शनिदेव भी पूरे ढाई वर्षों बाद कुंभ राशि से मीन राशि में आएंगे। शुक्र पहले से ही यहां मौजूद है और सूर्य-बुध भी पहले से ही भ्रमण कर रहे है। चंद्रमा भी इसी दिन मीन राशि में आ जाएंगे। इस तरह से 6 ग्रहों का मीन राशि में आना एक दुर्लभ संयोग बनाने वाला है, जिससे कुछ राशियां लाभान्वित होंगी।
सिंह राशिफल 29 मार्च 2025 षडग्रही योग
(Singh Rashifal 29 March 2025 Shubh Yog)
मीन राशि में 6 ग्रहों के एक साथ आने से सिंह राशि के जातकों पर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। इन जातकों को कार्यक्षेत्र में अपार धनलाभ की संभावना बनेगी। साथ ही भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। यह दुर्लभ योग सिंह जातकों की कुंडली के अष्टम भाव में बनेगा। आमदनी में इजाफा होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कारोबार और नौकरी में एक के बाद एक तरक्की के योग बनेंगे। निवेश के लिए अच्छा समय होगा। सेहत भी बढ़िया बनी रहेगी।
धनु राशिफल 29 मार्च 2025 षडग्रही योग
(Dhanu Rashifal 29 March 2025 Shubh Yog)
29 मार्च को बन रहा षडग्रही योग धनु राशि के जातकों के लिए ईश्वर के वरदान जैसा होगा। इस योग के शुभ प्रभाव से धनु जातकों को वाहन सुख की प्राप्ति होगी। इसके अलावा अन्य भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। यह योग धनु जातकों की कुंडली के चौथे भाव में बनने जा रहा है। जिसकी वजह से कारोबार में भी अप्रत्याशित तरक्की देखने को मिलेगी। दांपत्य जीवन में प्रेम की गहराइयां बढ़ेंगी। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा।
मकर राशिफल 29 मार्च 2025 षडग्रही योग
(Makar Rashifal 29 March 2025 Shubh Yog)
मकर राशि के जातकों के जीवन में षडग्रही योग विशेष शुभ समय लेकर आने वाला है। इन जातकों को कार्यक्षेत्र में भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे इनके सफल होने की संभावना कई गुना अधिक बढ़ जायेगी। साहस और पराक्रम में बढ़ोतरी होगी। नौकरी करने वाले जातक प्रमोशन का लाभ ले सकेंगे। कारोबार में मुनाफ़ा उम्मीद से बेहतर होगा और नई डील्स फायदेमंद होने वाली है। वाहन और प्रॉपर्टी में निवेश कार्यक्षमता को बढ़ाने में सहायक होंगे।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।