Logo
Pradosh Vrat February 2025 Date and Time: सनातन धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व माना गया है। हर महीने के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को यह व्रत किया जाता है। चलिए जानते है फरवरी माह के अंतिम प्रदोष व्रत की तिथि और शुभ मुहूर्त-

Pradosh Vrat February 2025 Date and Time: सनातन धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व माना गया है। हर महीने के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को यह व्रत किया जाता है। प्रदोष व्रत के दिन भगवान भोलेनाथ और मां पार्वती की पूजा करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, प्रदोष व्रत विधिपूर्वक पूर्ण करने पर साधकों को मनवांछित फलों की प्राप्ति होती है। चलिए जानते है फरवरी माह के अंतिम प्रदोष व्रत की तिथि और शुभ मुहूर्त-

फरवरी 2025 प्रदोष व्रत शुभ मुहूर्त 
(Pradosh Vrat Shubh Muhurat)

पंचांग के अनुसार, फरवरी माह का अंतिम प्रदोष व्रत यानी फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 25 फरवरी दोपहर 12 बजकर 47 मिनट पर हो रही है। वहीं इसका समापन 26 फरवरी सुबह 11 बजकर 08 मिनट पर होगा। ऐसे में 25 फरवरी को फरवरी का अंतिम प्रदोष व्रत रहेगा। इस प्रदोष व्रत में संध्याकाळ का समय 06 बजकर 18 मिनट से 08 बजकर 49 मिनट तक का रहेगा। इसी अवधि में भोलेनाथ और मां पार्वती की पूजा करें। 

फरवरी 2025 प्रदोष व्रत शुभ योग 
(Pradosh Vrat 2025 Shubh Yog)

पंचांग के अनुसार, फरवरी माह के अंतिम प्रदोष व्रत वाले दिन त्रिपुष्कर योग और वरीयान योग बन रहे है। इनमें से त्रिपुष्कर योग बेहद दुर्लभ है। कहते है इस योग में भगवान भोलेनाथ की पूजा करने से साधकों को दोगुना फल की प्राप्ति होती है। साथ ही इस दिन उत्तराषाढ़ा नक्षत्र भी रहेगा, जो शुभ रहेगा। 

5379487