Logo
XUV700 Sales: महिंद्रा XUV700 भारतीय बाजार की पॉपुलर SUV में शामिल है। इसकी लोकप्रियता का अंदाजा आप इसकी हालिया सेल्स रिपोर्ट से लगा सकते हैं।

XUV700 Sales: महिंद्रा XUV700 भारतीय बाजार में एक पॉपुलर SUV बन चुकी है। इसकी हालिया बिक्री रिपोर्ट के अनुसार, लॉन्च होने के महज 3.5 साल में जनवरी 2025 तक इस एसयूवी ने 2.5 लाख यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। दिलचस्प बात यह है कि इसके डीजल वेरिएंट की बिक्री बाकी वेरिएंट्स से काफी ज्यादा रही है।

महिंद्रा XUV700 की सेल्स रिपोर्ट
अप्रैल 2024 से जनवरी 2025 तक XUV700 के डीजल वेरिएंट की 59,073 यूनिट्स बिकीं, जबकि पेट्रोल वेरिएंट की 19,690 यूनिट्स बिकीं। इससे साफ है कि 75% से ज्यादा खरीदारों ने डीजल इंजन वाली वेरिएंट्स को पसंद किया है, जबकि पेट्रोल इंजन वाली वेरिएंट्स की बिक्री कम रही है।

ये भी पढ़ें...टाटा इन SUVs की सिर्फ 2700 यूनिट बेचेगी, आज से शुरू कर दी बुकिंग

सख्त उत्सर्जन नियमों के बाद भी दबदबा
दिल्ली-एनसीआर में डीजल वाहनों पर सख्त नियम होने के बावजूद, महिंद्रा XUV700 के डीजल वेरिएंट ने बाजार में अपनी पकड़ बनाए रखी है।

महिंद्रा XUV700 फीचर्स और पावरट्रेन
Mahindra XUV700 में 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 360-डिग्री कैमरा, ADAS, 7 एयरबैग, और एक बड़ा पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इंजन विकल्पों में 2.0L टर्बो पेट्रोल इंजन (200hp, 380Nm) और 2.2L mHawk डीजल इंजन (155PS/185PS) दिए गए हैं, जो मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन ऑप्शन में उपलब्ध हैं।

ये भी पढ़ें...एक बार फिर इंडिया में एंट्री को तैयार चीनी कंपनी, रॉयल एनफील्ड के देगी कड़ी टक्कर!

कीमत और वेरिएंट्स 
Mahindra XUV700 5 और 7 सीटर विकल्पों में उपलब्ध है, जिनकी कीमत 13.99 लाख रुपये (ex-showroom) से शुरू होती है और टॉप मॉडल की कीमत 25.74 लाख रुपये (ex-showroom) तक जाती है।


(मंजू कुमारी)
 

5379487