Logo
Mercedes EV: दुनिया की लग्जरी कार कंपनी मर्सिडीज अपनी ई-क्लास ईवी को 2027 में लॉन्च करेगी। साथ ही, इसके एस-क्लास फेसलिफ्ट और 'बेबी' जी-क्लास भी अगले दो साल के अंदर आने वाले हैं।

Mercedes EV: मर्सिडीज-बेंज ने अपनी भविष्य की योजनाओं का ऐलान कर दिया है। कंपनी 2027 में पूरी तरह इलेक्ट्रिक E-Class लॉन्च करने जा रही है। इसके अलावा, S-Class का फेसलिफ्ट वर्जन 2026 में आएगा और एक छोटी G-Class, जिसे ‘g’ नाम दिया गया है, भी जल्द मार्केट में दस्तक देगी।

Mercedes E-Class EV (2027)
इलेक्ट्रिक E-Class कार इसके ICE वर्जन से बड़ी और लेवल 3 ADAS तकनीक से लैस होगी। यह EQE सेडान की जगह ले सकती है। भारत में इसे पेट्रोल और डीजल E-Class के साथ बेचा जाएगा। भारत में मौजूदा E-Class LWB की कीमत ₹78.5 लाख से ₹92.5 लाख तक है।

S-Class फेसलिफ्ट 2026 
इसके इलेक्ट्रिक वर्जन 2030 तक आ सकते हैं। फेसलिफ्ट मॉडल में नई टेक्नोलॉजी और डिजाइन अपडेट होंगे। मौजूदा S 350d (₹1.79 करोड़) और S 450 (₹1.89 करोड़) की कीमत में बढ़ोतरी संभव है। Mercedes Manufaktur के तहत नए कस्टमाइजेशन का विकल्प उपलब्ध रहेगा। 

ये भी पढ़ें...देश की CSD कैंटीन पर टैक्स फ्री मिल रही ये 7-सीटर कार, ग्राहकों को 1.04 लाख रुपए का फायदा

S-Class EV की पुष्टि, 2030 तक होगी लॉन्च
छोटी G-Class – ‘G’ नहीं, सिर्फ ‘g’ Mercedes-Benz ने पहली बार इस ‘बेबी G-Class’ का ज़िक्र नहीं किया है। आईसीई और इलेक्ट्रिक दोनों वर्जन उपलब्ध होंगे। संभावित प्लग-इन हाइब्रिड वर्जन भी आएगा। डिजाइन में G 580 और AMG G 63 से प्रेरित होगा। G 580 की कीमत ₹3 करोड़ और AMG G 63 की कीमत ₹3.64 करोड़ है।

2026 में आएगी Mercedes GLC EV और C-Class EV
Mercedes-Benz 2026 में दो नई इलेक्ट्रिक कारें GLC EV और C-Class EV लॉन्च करेगी। कोर लग्ज़री’ सेगमेंट में शामिल होगी। यह कार CLA EV में इस्तेमाल होने वाले MMA प्लेटफॉर्म पर आधारित हो सकती हैं।

(मंजू कुमारी)

5379487