Logo
Assam Gunotsav Result 2025: असम सरकार ने गुरुवार (27 मार्च 2025) को गुणोत्सव 2025 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इसमें 11,594 स्कूलों को 2024 के गुणोत्सव में A+ ग्रेड हासिल करने पर सम्मानित किया गया। जानिए क्या है गुणोत्सव...

Assam Gunotsav Result 2025: असम सरकार ने गुरुवार (27 मार्च 2025) को गुणोत्सव 2025 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुवाहाटी के श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में परिणाम की घोषणा की। इसमें 11,594 स्कूलों को 2024 के गुणोत्सव में A+ ग्रेड हासिल करने पर सम्मानित किया गया। साथ ही, 4,320 छात्रों को आरोहन योजना के तहत टैबलेट वितरित किए गए और समग्र शिक्षा असम को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।

राज्य के शिक्षा मंत्री रनोज पेगू ने एक्स पर यह जानकारी साझा करते हुए कहा कि इस वर्ष 17,585 बाहरी शिक्षकों ने 44,077 स्कूलों में 38,98,945 छात्रों का मूल्यांकन किया। उन्होंने ये भी कहा है कि सरकार 4,320 छात्रों को टैबलेट और 11,594 A+ ग्रेड वाले स्कूलों को 25,000 रुपए देगी।

Assam Gunotsav Result 2025: रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें

  • आधिकारिक वेबसाइट gunotsav2025.in पर जाएं।
  • 'Gunotsav Result 2025' के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना स्कूल कोड/लॉगिन विवरण दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर दिखे स्कोरकार्ड को डाउनलोड कर लें।

क्या है गुणोत्सव?
गुणोत्सव असम सरकार की एक पहल है, जिसका उद्देश्य प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए शुरू की गई है। इसके तहत स्कूलों का मूल्यांकन छात्रों की शैक्षणिक प्रगति, बुनियादी सुविधाओं और शिक्षकों के प्रदर्शन पर किया जाता है।

5379487