Maharashtra RTE admission 2025: महाराष्ट्र में RTE (शिक्षा का अधिकार) एडमिशन 2025 की लॉटरी चयन सूची आज, 14 फरवरी 2025 को जारी की जाएगी। यह लिस्ट 10 फरवरी को हुई ड्रॉ प्रक्रिया के बाद घोषित की जा रही है। चयनित विद्यार्थियों के माता-पिता को 14 फरवरी से 28 फरवरी के बीच एडमिशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
ऐसे चेक करें महाराष्ट्र RTE एडमिशन 2025 लॉटरी सूची
महाराष्ट्र सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर माता-पिता चयन सूची देख सकते हैं। नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करें:
- आधिकारिक वेबसाइट – student.maharashtra.gov.in पर जाएं।
- RTE एडमिशन चयन सूची पर क्लिक करें।
- यह आपको लॉगिन पेज पर रीडायरेक्ट करेगा।
- अब अपना आवेदन नंबर, जन्म तिथि और अन्य आवश्यक विवरण भरें।
- RTE एडमिशन चयन सूची स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
SMS के जरिए मिलेगा नोटिफिकेशन
जो अभिभावक 25% आरक्षण कोटा के तहत आवेदन कर चुके हैं, उन्हें अगले चार से पांच दिनों में SMS के जरिए परिणाम की सूचना दी जाएगी।
पुणे जिले में 18,507 सीटों के लिए 61,687 आवेदन
इस वर्ष महाराष्ट्र के पुणे जिले में 960 स्कूलों में 18,507 सीटों के लिए कुल 61,687 आवेदन प्राप्त हुए। RTE के तहत पात्र छात्र निजी स्कूलों में नि:शुल्क शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। इस योजना की देखरेख प्राथमिक शिक्षा निदेशालय द्वारा की जाती है।
दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया
चयनित छात्रों के दस्तावेज़ों की जांच के लिए समिति गठित की गई हैं, जो ग्रुप एजुकेशन ऑफिसर्स और एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर्स की निगरानी में काम करेंगी।
सरकार द्वारा फीस की भरपाई
RTE के तहत चुने गए छात्रों की शिक्षा का पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। यह राशि निजी स्कूलों को प्रतिपूर्ति (Reimbursement) के रूप में प्रदान की जाएगी।