Siddharth and Neelam First Look After Marriage : बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा ने अपनी मंगेतर नीलम उपाध्याय से विवाह कर लिया। दोनों की शादी परिवार और करीबी दोस्तों की उपस्थिति में संपन्न हो गई है। शादी की रसमे पूरी होते ही नवविवाहित जोड़ा एकसाथ नजर आया है। शादी के बाद की उनकी पहली झलक पर एक नजर आप भी डाल लीजिए…
सिद्धार्थ और नीलम ने क्या पहना था?
सिद्धार्थ नीले रंग के ब्लेजर और मेल खाते पैंट में बेहद आकर्षक लग रहे थे। उनके चेहरे की मुस्कान इस विशेष दिन की खुशी को व्यक्त कर रही थी। वहीं, नीलम ने आकर्षक गाउन पहना हुआ था। इस दौरान वह काफी सुंदर लग रही थीं।इसी बीच दोनों हाथों में हाथ डालकर पोज़ देते हुए दिखाई दिए हैं।
इसे भी पढ़े : सिद्धार्थ चोपड़ा-नीलम ने रचाई शादी: भाई की बारात में प्रियंका-निक ने जमकर किया डांस, नीता अंबानी हुईं शामिल, Video
परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में दोनों खुश नजर आए
इस विवाह समारोह में परिवार के सभी प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे। प्रियंका चोपड़ा, जो अक्सर अपनी व्यस्त अंतरराष्ट्रीय जीवनशैली के कारण भारत में कम ही समय बिता पाती हैं, इस खास मौके पर अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ उपस्थित थीं। साथ ही निक के माता-पिता भी भारत आए हुए थे।
बता दें, फूलों की सजावट और रौशनी ने इस मौके को और भी आकर्षक बना दिया। पारंपरिक रस्मों के साथ विवाह की सभी विधियां पूरी की गईं। परिवार के सदस्यों के साथ-साथ बॉलीवुड और मनोरंजन जगत से कई हस्तियां भी इस शुभ अवसर का हिस्सा बनीं।
विवाह के बाद जश्न मनाया गया
विवाह के बाद नवविवाहित जोड़े के लिए एक विशेष स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में कई प्रमुख हस्तियों ने शिरकत की और नवविवाहित जोड़े को बधाइयां दीं। मेहमानों के लिए स्वादिष्ट भोजन और मनोरंजन का विशेष इंतजाम किया गया था। सिद्धार्थ और नीलम ने अपने परिवार और दोस्तों के साथ इस यादगार दिन को हंसी-खुशी के साथ मनाया।