Priyanka Chopra Strapless Gown : एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा के मेहंदी समारोह में अपनी उपस्थिति से सभी का ध्यान आकर्षित किया। दरअसल, व्यस्त होने के बावजूद उन्होंने इस खास मौके पर परिवार के साथ रहने का समय निकाला। इस दौरान उनका पहना हुआ खूबसूरत गाउन काफी चर्चा में चल रहा है। इस लहंगे पर आप भी एक नजर डालिए...
बता दें, फूलों वाले गाउन के साथ उन्होंने एक ब्लाउज पहना था, जिस पर रंग-बिरंगे पुष्पों की कढ़ाई की गई थी। इस ब्लाउज ने उनकी पूरी पोशाक में एक अलग निखार जोड़ दिया। पारंपरिक और आधुनिक लुक के साथ यह परिधान प्रियंका के लिए बेहद खास था।
इसे भी पढ़े : Priyanka Chopra in Brother's Haldi Ceremony : एक्ट्रेस प्रियंका के धमाकेदार डांस से सजी महफिल, वीडियो देख आप भी झूम उठेंगे
प्रियंका का मेकअप और हेयरस्टाइल कैसा था
प्रियंका ने विंग्ड आईलाइनर से खूबसूरती को उभारा था। उनकी पलकों पर मस्कारा लगाया गया था, जिससे उनकी आंखें और भी प्रभावशाली दिख रही थीं। उनके गालों पर हल्का गुलाबी बल्श था, जो उनके पूरे लुक में ताजगी जोड़ रहा था। उनके होंठ हल्के गुलाबी रंग से सजे थे, जिससे उनका चेहरा कोमल और आकर्षक लग रहा था। वहीं एक सुंदर नेकलेस पहना हुआ था। इसे अलावा उनके बालों को बीच से मांग निकालकर खुला छोड़ा गया था और हल्के वेवी स्टाइल में सेट किया गया था।
परिवार संग प्रियंका की खास मौजूदगी
प्रियंका चोपड़ा हमेशा से अपने परिवार के करीब रही हैं और यह खास मौका भी उन्होंने अपनों के साथ मिलकर मनाया। सिद्धार्थ और नीलम के सभी कार्यक्रम एक पारिवारिक माहौल में हो रही है, जहां करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल हैं। इसी बीच प्रियंका चोपड़ा का यह लुक और उनका अंदाज हर किसी के लिए चर्चा का विषय बना रहा। उनकी पारंपरिक पोशाक, अद्भुत मेकअप और सहज सुंदरता ने इस खास अवसर को और भी यादगार बना दिया।