Health Tips : मांसपेशियों में खिंचाव, हड्डियों में दर्द और चलने-फिरने में परेशानी जैसी समस्याएं आपको हो रही है तो क्या इस विटामिन की कमी से तो वचिंत नहीं हैं। हम बात कर रहे हैं विटामिन B1 की, क्योंकि इस विटामिन की कमी से पैरों की हड्डियों में दर्द होने लगता है। अगर शरीर में विटामिन B1 की कमी हो जाए तो कई तरह की दिक्कत आपको आ सकती है। आइए जानते हैं इससे बचने के लिए क्या किया जा सकता है और इसके लक्षण कैसे होते हैं।
विटामिन B1 की कमी से होने वाले लक्षण
- शरीर में इस विटामिन की कमी होने पर मांसपेशियों में ऐंठन और खिंचाव महसूस हो सकता है। यह परेशानी अक्सर पैरों में अधिक देखी जाती है।
- विटामिन B1 की कमी से हड्डियों और जोड़ों में दर्द हो सकता है, जिससे चलने-फिरने में दिक्कत होती है।
- इसकी कमी नसों को प्रभावित कर सकती है, जिससे शरीर में संतुलन बनाए रखने में कठिनाई होती है। व्यक्ति को कमजोरी और सुस्ती महसूस हो सकती है।
इसे भी पढ़े : Skipping Rope for Weight Loss : रोजाना सिर्फ 15 मिनट तक कूदें रस्सी, 1 महीने में होगा मोटापा कम!
किन कारणों से होती है विटामिन B1 की कमी?
- आहार में पोषक तत्वों पूरी तरह नहीं लेने पर विटामिन B1 की कमी हो सकती है।
- शराब या सिगरेट पीने से शरीर में विटामिन B1 की कमी देखने को मिलती है।
कैसे पूरी करें विटामिन B1 की कमी?
- गेहूं, चावल, जौ और बाजरा विटामिन B1 के अच्छे स्रोत हैं।
- पालक, मेथी और ब्रोकली जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां इस विटामिन से भरपूर होती हैं।
- दूध, दही और पनीर का सेवन करना लाभदायक होता है।
- संतरा, केला और अंगूर इस विटामिन के अच्छे स्रोत हैं।
(Disclaimer) : ये लेख सामान्य जानकारी के लिए दिया गया है। इसकी पुष्टि हरिभूमि नहीं करता, अगर आपके पैरों में अधिक दर्द होता है और काफी समय से ठीक नहीं हो रहा है तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।