Home Remedy : क्या आप पेट में बनने वाली गैस से परेशान रहते हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आपके किचन में ही ऐसी चीजें मौजूद हैं जो इस समस्या को जड़ से खत्म कर सकती हैं! खासतौर पर अजवाइन और काला नमक या फिर पुदीना और अदरक का रस गैस की समस्या के लिए रामबाण इलाज माने जाते हैं। आइए जानते हैं इन घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल किस तरह से करें।
अजवाइन और काला नमक का मिश्रण
- 1 चम्मच अजवाइन लें और उसे तवे पर हल्का भून लें।
- इसमें आधा चम्मच काला नमक मिलाएं।
- इस मिश्रण को गुनगुने पानी के साथ सेवन करें।
इसे भी पढ़े : Home Remedy : बिना दर्द के हो जाएगी कान की सफाई, ये घरेलू उपाय करेंगे आपकी सहायता
पुदीना और अदरक का रस
- 5-6 पुदीना की पत्तियों को पीसकर उसका रस निकाल लें।
- 1 चम्मच अदरक का रस लें और इसमें पुदीना रस मिलाएं।
- इस मिश्रण को गुनगुने पानी में मिलाकर पी लें।
- इसे 1 हफ्ते तक सुबह खाली पेट पीने से गैस और एसिडिटी की समस्या दूर होती है।
अनियमित खानपान के कारण पेट से जुड़ी समस्याएं आम हो गई हैं। खासकर गैस, अपच और पेट दर्द जैसी परेशानियां हर किसी को कभी न कभी झेलनी पड़ती हैं। हालांकि घर में मौजूद कुछ प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल करके इस समस्या से राहत पाई जा सकती है। पेट में गैस की समस्या से छुटकारा पाने के लिए दवाइयों की जगह अजवाइन और काला नमक के रस का उपयोग करें।
(Disclaimer) : ये लेख सामान्य जानकारी के लिए दिया गया है। हरिभूमि इसकी पुष्टि नहीं करता, अगर आपके पेट में लगातार गैस बन रही है तो डॉक्टर के पास जरूर जाएं।