Logo
Home Remedies for Cleaning House : क्या आप भी चाहते हैं कि आपका घर प्राकृतिक खुशबू से महकता रहे, तो पोछा लगाते समय इन चीजों को पानी में जरूर मिलाएं।  

Home Remedies for Cleaning House : हम सभी चाहते हैं कि हमारा घर साफ-सुथरा और महकता रहे। लेकिन कई बार पोछा लगाने के बाद भी घर में बदबू बनी रहती है या फिर मिट्टी की गंध जल्दी लौट आती है। ऐसे में कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर आप अपने घर को हर समय ताजगी से भर सकते हैं। क्या आप भी चाहते हैं कि आपका घर प्राकृतिक खुशबू से महकता रहे, तो पोछा लगाते समय इन चीजों को पानी में जरूर मिलाएं।  

नींबू का रस

  • एक बाल्टी पानी में आधे नींबू का रस निचोड़ें।
  • चाहें तो नींबू के छिलके भी पानी में डाल सकते हैं।
  • इस पानी से पोछा लगाने से घर में ताजगी भरी महक बनी रहेगी और फर्श भी साफ रहेगा।

इसे भी पढ़े : Home Remedies for Periods Pain : लाख कोशिशों के बावजूद पीरियड का दर्द नहीं हो रहा कम? ये घरेलू नुस्खे अपनाएं

सिरका 

  • एक बाल्टी पानी में आधा कप सफेद सिरका डालें।
  • इस पानी से पोछा लगाने से घर में मौजूद दुर्गंध गायब हो जाएगी और फर्श भी चमक उठेगा।
  • यह उपाय किचन और बाथरूम की सफाई के लिए भी कारगर है।

कपूर

  • एक बाल्टी पानी में 2-3 कपूर की गोलियां डालें।
  • जब ये पूरी तरह घुल जाएं, तो इस पानी से पोछा लगाएं।
  • यह उपाय विशेष रूप से बरसात के मौसम में फायदेमंद होता है।

(Disclaimer) : घर की सफाई केवल धूल-मिट्टी हटाने तक ही सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि घर को महकता और स्वच्छ बनाए रखना भी जरूरी है। अगर आपको किसी चीज़ से एलर्जी है तो सबसे पहले विशेषज्ञ की सलाह लें। 

5379487