Exercise for Body Pain : घंटों तक एक ही स्थिति में बैठे रहना या फिर शारीरिक श्रम नहीं करना शरीर के दर्द को बढ़ा देता है। सिरदर्द, कमर दर्द, गर्दन का अकड़ना या फिर पूरे शरीर में जकड़न महसूस होना आम समस्याएं बन चुकी हैं। लेकिन आप बिना किसी दवा के सिर्फ कुछ आसान एक्सरसाइज के जरिए इन तकलीफों से राहत पा सकते हैं। अगर आप भी शरीर के दर्द से परेशान हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है! यहां हम आपको 3 बेहद आसान और असरदार एक्सरसाइज बता रहे हैं, जो आपको तुरंत आराम देंगी।
चक्रवकासन
- कमर दर्द और जकड़न को कम करता है।
- रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाता है।
- मांसपेशियों में खिंचाव और तनाव दूर करता है।
- फोटो में दिए गए पोज पर नजर डालें।
- सांस लेते हुए पीठ को नीचे की ओर झुकाएं और सिर को ऊपर उठाएं
- अब सांस छोड़ते हुए पीठ को ऊपर की ओर उठाएं और ठुड्डी को छाती से लगाने की कोशिश करें।
- इसे 10-15 बार दोहराएं।
![Cat Cow Pose Cat Cow Pose](https://img.haribhoomi.com/uploadimage/library/16_9/16_9_5/Cat_Cow_Pose_1739619811.webp)
इसे भी पढ़े : Natarajasana Yoga Tips: शरीर को बनाना हैं लचीला; रोजाना सुबह करें नटराजासन, जानें फायदे
बालासन
- पूरे शरीर को आराम देता है।
- कंधे, कमर और गर्दन के दर्द को कम करता है।
- शरीर की जकड़न और थकान दूर करता है।
- अपने घुटनों के बल बैठें और पंजों को पीछे फैलाएं।
- अब धीरे-धीरे आगे झुकें और अपनी बाहों को आगे फैलाएं।
- सिर को नीचे करें और छाती को जांघों के करीब लाने की कोशिश करें।
- इस स्थिति में 30 सेकंड से 1 मिनट तक रहें और गहरी सांस लें।
![Child Pose Child Pose](https://img.haribhoomi.com/uploadimage/library/16_9/16_9_5/Child_Pose_1739619928.webp)
इसे भी पढ़े : Yoga Tips For Female: महिलाओं को फिट रहने के लिए रोज करने चाहिए ये योगासन, हमेशा रहेंगी फिट
गर्दन को आगे-पीछे करना
- गर्दन और कंधों के दर्द से राहत दिलाता है।
- मांसपेशियों को रिलैक्स करता है।
- सिरदर्द और तनाव को कम करता है।
- सीधे बैठें या खड़े हों और अपनी रीढ़ को सीधा रखें।
- अपने सिर को धीरे-धीरे दाईं ओर झुकाएं और 10 सेकंड तक रोकें।
- अब बाईं ओर झुकाएं और फिर 10 सेकंड तक रोकें।
- अब सिर को आगे और पीछे झुकाएं और इस प्रक्रिया को 5-10 बार दोहराएं।
![Neck Stretch Neck Stretch](https://img.haribhoomi.com/uploadimage/library/16_9/16_9_5/Neck_Stretch_1739620030.webp)
(Disclaimer) : ये लेख सामान्य जानकारी के लिए दिया गया है। हरिभूमि इसकी पुष्टि नहीं करता, अगर आपके शरीर में असहनीय दर्द है तो डॉक्टर के पास जाने की देरी न करें।