Logo
Skin Care Tips: रंगों से स्किन को होने वाले नुकसान के कारण कई लोग होली खेलना पसंद नहीं करते हैं। रंगों में मौजूद केमिकल्स, स्किन के लिए हार्मफुल होते हैं। आइए जानते हैं होली खेलने से पहले और बाद में आप कैसे स्किन केयर कर सकती हैं।

Skin Care Tips: आप होली पर रंगों का पूरा मजा अपने फैमिली मेंबर्स, दोस्तों और रिलेटिव्स के साथ उठा सकें, इसके लिए बहुत जरूरी है कि आप स्किन की सही ढंग से केयर करें। ताकि रंगों से होली खेलने पर आपकी स्किन को कोई नुकसान नहीं पहुंचे। 

रंग खेलने से पहले

  1. होली खेलने से पहले स्किन को अच्छी तरह से मॉयश्चराइज करें। हाथ, कान और चेहरे पर मॉयश्चराइजर लगाना न भूलें। इससे स्किन और रंगों के बीच एक लेयर बन जाती है। रंग लगने पर स्किन को नुकसान नहीं होता है। रैशेज या दाने होने का रिस्क भी कम हो जाता है। अगर आपकी स्किन ड्राई है तो ऑयल बेस्ड मॉयश्चराइजर लगाएं। 
  2. रंग खेलने जाने से पहले स्किन पर अच्छी तरह से बादाम का तेल भी लगा सकती हैं। बादाम के तेल में विटामिन-ई होता है, जो स्किन को पोषण देता है और साथ ही स्किन और रंग के बीच में एक प्रोटेक्शन लेयर के रूप में काम करता है, इससे स्किन पर रंग चिपकते नहीं हैं। 
  3. कोहनी और घुटनों की स्किन पर रंगों के दुष्प्रभाव को रोकने के लिए पेट्रोलियम जैली लगा लें। नाखूनों पर नेल पेंट लगाएं ताकि रंग आपके नाखून में ना फंसें। नाखूनों से रंग फंस जाने पर लंबे समय तक वो उसमें रहते हैं और भोजन के द्वारा हमारे शरीर में जा सकते हैं। होंठों पर रंग न चिपकें, इसके लिए उस पर लिप बाम लगा लें। 
  4. रंग खेलने जाने से पहले फेस पर सनस्क्रीन भी जरूर लगाएं। सनस्क्रीन स्किन के लिए एक सुरक्षा कवच की तरह होता है। इससे आपके स्किन पोर्स के अंदर रंग में मिला केमिकल जाने की संभावनाएं कम हो जाती हैं। साथ ही सनस्क्रीन, स्किन को टैन होने से भी बचाने में मदद करता है। इसलिए किसी भी तरह के पिगमेंटेशन और टैनिंग से बचने के लिए सही एसपीएफ का सनस्क्रीन लगाएं। 
  5. रंग खेलने के लिए ऐसी ड्रेस पहनें, जो शरीर को पूरी तरह कवर करके रखे। इस तरह केमिकल कलर्स, डायरेक्ट स्किन तक पहुंच ही नहीं पाएगा और स्किन सुरक्षित रहेगी। 
  6. आंखों की स्किन को रंगों से सुरक्षित रखने के लिए ग्लेयर्स पहनें या फिर बीच-बीच में पानी से आंखों को धोती रहें।


रंग खेलने के बाद 

  1. होली खेलने के बाद रंग हटाने के लिए स्किन को ज्यादा ना रगड़ें। इससे रेडनेस, रैशेज या एलर्जिक रिएक्शन हो सकते हैं। स्किन को गुनगुने पानी से गीला करके 10 से 15 मिनट छोड़ दें। इससे रंग काफी हल्का हो जाएगा और आसानी से छूठ जाएगा। 
  2. शरीर से रंग हटाने के लिए नेचुरल क्लींजर जैसे दूध और बेसन मिलाकर लगा सकती हैं। इससे स्किन को नुकसान नहीं होता और रंग आसानी से निकल जाता है।
  3. रंग हटाने के बाद एलोवेरा जैल या कोई सूदिंग क्रीम भी लगा सकती हैं। यह रंगों के कारण होने वाली किसी भी सूजन या जलन को कम करने में मदद करेगा। 
  4. फेस को क्लीन करने के बाद चेहरे पर खीरे और गुलाब जल का फेस पैक लगा सकते हैं, क्योंकि फेस क्लीनिंग के बाद स्किन पोर्स ओपन हो जाते हैं।
  5. अगर आपकी स्किन डल हो गई है, तो आपको नारियल के पानी से चेहरे की मसाज करनी चाहिए और कुछ देर के लिए उसे लगा रहने देना चाहिए, ऐसा करने से आपकी स्किन में चमक आएगी।

(स्किन एक्सपर्ट डॉ. प्रियंका से बातचीत पर आधारित)

5379487