Logo
Mann Ki Baat 119th episode Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रविवार (23 फरवरी) को मन की बात कार्य्रकम के 119वां एपीसोड को किया। उन्होंने भारत में नई तकनीक के बढ़ते उपयोग का जिक्र करते हुए कहा, 8 मार्च को महिला दिवस पर नई पहल में सहभागी बनने का आह्वान किया।

Mann Ki Baat 119th episode Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (23 फरवरी) को के मन की कार्य्रकम के 119वें एपीसोड को संबोधित किया। उन्होंने स्पेस साइंस और AI तकनीक से भारत में आए बदलावों का जिक्र करते हुए कहा, 8 मार्च को महिला दिवस पर मैं एक नई पहल करने जा रहा हूं। इस दिन मेरे सभी सोशल मीडिया एकाउंट्स प्रेरणदायी महिलाओं को समर्पित रहेंगे। पीएम मोदी ने युवाओं से मोटापा से बचने कम तेल खाने का आह्वान किया।

मन की बात के 119वें एपीसोड में प्रधानमंत्री मोदी ने पर्यावरण, सेहत, तकनीक और महिला सशक्तिकरण की दिशा में हुए बड़े बदलावों और उनसे जुडे़ लोगों की चर्चा की। कहा, भारत स्पेश साइंस में लगातार अपनी धमक बढ़ा रहा है। हमारी इस क्षमता का लोहा पूरी दुनिया मानने लगी है।  

वीडियो देखें  

Mann Ki Baat में PM मोदी ने कहा  

  • पीएम मोदी ने कहा, महिला दिवस पर इस बार मैं नारी-शक्ति को समर्पित नई पहल करने जा रहा हूं। इस दौरान मैं अपने एक्स और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया अकाउंट देश की प्रेरणादायक महिलाओं को सौंपने जा रहा हूं। 8 मार्च को वह इसके जरिए वह अपने कार्य और अनुभवों को देशवासियों से साझा करेंगी। 
  • पीएम मोदी ने छात्रों (एक्जाम वारियर्स) की हौसाला आफजाई की। कहा, परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम संस्थागत स्वरूप लेता जा रहा है। इस वर्ष देश के कई टॉपर्स और हुनरमंद युवाओं ने उन्हें जरूरी टिप्स दिए हैं। सोशल मीडिया में देशभर के लोग इसे देखकर प्रोत्साहित कर रहे हैं। जो लोग नहीं देख पाए, नमो एप पर जाकर इन्हें एक बार जरूर देखें। 
  • पीएम मोदी ने कहा, उत्तराखंड में आयोजित राष्ट्रीय खेलों में देशभर के 11,000 से अधिक एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रोग्राम ने देवभूमि के नए स्वरूप को प्रस्तुत किया। उत्तराखंड देश में सशक्त खेल शक्ति के रूप में उभर रहा है। खेलों की यह शक्ति व्यक्तियों और समुदायों के साथ-साथ पूरे राज्य को बदल रही है। साथ ही भावी पीढ़ियों को प्रेरित कर उत्कृष्टता की संस्कृति को बढ़ावा देती है। 
  • पीएम मोदी ने कहा, हाल ही में मैं बड़े AI सम्मेलन में भाग लेने पेरिस गया। जहां भारत की इस प्रगति का पूरी दुनिया ने तारीफ की। तेलंगाना के आदिलाबाद में सरकारी स्कूल शिक्षक थोडासम कैलाश ने हमारी आदिवासी भाषाओं को संरक्षित करने में मदद की। उन्होंने AI टूल्स का उपयोग कर कोलामी भाषा में गीत की रचना की। अंतरिक्ष क्षेत्र हो या फिर AI हमारे युवाओं की बढ़ती भागीदारी ने नई क्रांति लाई है।
  • पीएम मोदी ने कहा, अभी चैंपियंस ट्रॉफी चल रही है, लेकिन आज मैं आप से क्रिकेट नहीं, बल्कि अंतरिक्ष में भारत द्वारा बनाए गए अद्भुत शतक की बात करने जा रहा हूं। गत माह देश ने इसरो का 100वां रॉकेट लॉन्च देखा है। समय के साथ अंतरिक्ष उड़ान में हमारी उपलब्धियों की सूची लंबी होती जा रही है। चाहे प्रक्षेपण यान का निर्माण हो, चंद्रयान, मंगलयान और आदित्य एल-1 की सफलता हो या फिर 104 उपग्रहों को अंतरिक्ष में भेजने का अभूतपूर्व मिशन हो।

दिल्ली में CM रेखा गुप्ता और JP नड्डा ने सुना कार्यक्रम 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का देशभर में लाइव प्रसारण किया गया। दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और सांसद बांसुरी स्वराज ने अन्य लोगों के साथ यह कार्यक्रम सुना। झारखंड में केंद्रीय मंत्री शेखावत, पटना में रविशंकर प्रसाद, देहरादून में सीएम धामी सहित ने भी पीएम मोदी के मन की बात सुनी। 

 

5379487