Richa ghosh WPL 2025: महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2025 का आगाज धमाकेदार अंदाज में हुआ। मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे बड़ी सफल रन चेज़ पूरी करते हुए गुजरात जायंट्स (GG) को मात दी। 202 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए, एक समय RCB मुश्किल में नजर आ रही थी। लेकिन ऋचा घोष और कनिका आहूजा ने 37 गेंद में 93 रन की साझेदारी कर टीम को 9 गेंद बाकी रहते जीत दिला दी।
विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋचा घोष ने महज 27 गेंद में 64 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 4 छक्के और सात चौके शामिल थे। उनकी इस शानदार पारी को देख फैंस उनकी तुलना टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से कर रही।
𝗠𝗼𝗺𝗲𝗻𝘁 𝗼𝗳 𝗕𝗿𝗶𝗹𝗹𝗶𝗮𝗻𝗰𝗲 👌👌
— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) February 14, 2025
Richa Ghosh does it in style for #RCB 😍
This is also the highest successful run-chase in #TATAWPL history🔥
Scorecard👉 https://t.co/jjI6oXJcBI #GGvRCB | @RCBTweets pic.twitter.com/9Ea3gJ6JP1
सोशल मीडिया पर ऋचा को लेकर जबरदस्त चर्चा है। एक फैन ने X (पहले ट्विटर) पर लिखा, 'ऋचा घोष ने RCB के लिए बिल्कुल धोनी जैसी पारी खेली। एक अन्य यूजर ने कहा, 'ऋचा घोष MS धोनी की परछाई हैं!'
Richa Ghosh is the mirror image of legend MS Dhoni https://t.co/15mzyKFBv6
— MOHAMMADUL ISLAM (@786MOHAMMADUL) February 14, 2025
Richa Ghosh just did a Dhoni... for RCB pic.twitter.com/1ZcyrR0mMa
— yash. (@YaxhSinghTomar) February 14, 2025
ऋचा और धोनी काफी समानताएं हैं। दोनों पूर्वी भारत से आते हैं- धोनी झारखंड के रांची से हैं जबकि ऋचा पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी की रहने वाली हैं। दोनों ही आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं और फिनिशर की भूमिका निभाते हैं और दोनों ही विकेटकीपर हैं।
Richa in the WPL stats read 36/145, absolutely elite numbers for the role she’s playing. Some player..
— Prashanth (@ps_it_is) February 14, 2025
Like this tweet if you think Richa Ghosh is a better finisher than MS Dhoni. https://t.co/HfogSMCgCO
— 𝙍𝙪𝙘𝙝𝙞𝙩 🎶 (@Jalebi_fafda__) February 14, 2025
कैसे RCB ने किया ऐतिहासिक चेज़?
गुजरात जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान एशले गार्डनर की 37 गेंदों में 79 रनों की शानदार पारी के दम पर 201 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में RCB की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन जब एलिस पेरी (57 रन, 34 गेंद) आउट हुईं, तब टीम को जीत के लिए 93 रनों की जरूरत थी।
इसके बाद ऋचा घोष और कनिका आहूजा (30 रन, 13 गेंद) ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर RCB को जीत दिला दी। दोनों की 15.08 रन प्रति ओवर की साझेदारी WPL इतिहास की दूसरी सबसे तेज़ 50+ रनों की साझेदारी रही।
अगला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से
RCB अब अपना अगला मैच 17 फरवरी को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलेगी। अगर ऋचा घोष इसी फॉर्म में रहीं, तो RCB को रोकना किसी भी टीम के लिए मुश्किल होगा।