Satta King: छत्तीसगढ़ पुलिस (CG Police) सटोरियों पर कड़ी नजर गड़ाए हुए है। मौका मिलते ही दबोच रही है। गुरुवार (21 मार्च) को जांजगीर-चांपा में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। सिंधी कॉलोनी में बिजली खंभे के नीचे खुलेआम जुआ-सट्टा खेल रहे लोगों को पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जुआरियों के कब्जे से हजारों रुपए भी जब्त किए हैं। पुलिस जुआरी और सटोरियों के पूरे गिरोह की तलाश में जुट गई है।
पुलिस टीम लगातार कर रही कार्रवाई
एसपी विवेक शुक्ला जुआ-सट्टा खिलाने वालों के खिलाफ सख्त हैं। SP ने सभी पुलिस अफसरों और थानेदारों जुआ-सट्टा खेलने और खिलाने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। SP के निर्देश के बाद पुलिस लगातार शहर में सटोरियों की तलाश कर रही है। गुरुवार को सूचना मिली कि सिंधी कॉलोनी के पीछे कुछ लोग जुआ-सट्टा खेल रहे हैं।
पुलिस ने इन्हें दबोचा
चांपा थाना के निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जुआरियों को चारों तरफ से घेरकर छापेमारी कर दी। जुआरी भाग नहीं पाए। पुलिस ने आठ जुआरियों चंद्रकांत देवांगन, योगेश यादव, रवि नागरची, अमित शर्मा, यश उर्फ योगेश वासवानी, धनराज श्रीवास, रवि यादव और रोहित सोनी को रंगे हाथों दबोच लिया। आरोपियों के पास से हजारों रुपए कैश मिले हैं।
यह भी पढ़ें: भारत के किस राज्य में सबसे ज्यादा खेला जाता है सट्टा?
सैलरी पर AGENT रखकर खिलाता था सट्टा
बता दें कि बिलासपुर में तोरवा थाना पुलिस 19 दिसंबर को बड़ी कार्रवाई की थी। पुलिस ने दबिश देकर सट्टा किंग (Satta King) और उसके एक एजेंट को गिरफ्तार किया था। पुलिस पूछताछ में सटोरियों ने बड़ा खुलासा किया था। सटोरिया सैलरी पर एजेंट रखकर सट्टा का कारोबार चलाने की बात कही थी। 20 हजार महीना एजेंटों को सैलरी देता था। पुलिस ने लैपटॉप, 5 मोबाइल, लाखों की सट्टा-पट्टी और 8500 कैश बरामद किया था।
जब सटोरिया ने पुलिस को दी थी खुली चुनौती
बता दें कि तोरवा पुलिस ने शंकरनगर-बापू नगर क्षेत्र में सट्टा का अवैध कारोबार चलाने वाले सटोरिया संतोष बजाज को पकड़ा था। सटोरिया ने पुलिस को खुली चुनौती दी थी। सटोरिया ने पुलिस से कहा था कि हां मैं सट्टा खिलाता हूं। पुलिस को रोज 5000 रुपए देता हूं। पुलिसवाले रोज पैसे लेने आते हैं। मुझे पकड़कर क्या करोगे। दम है तो सट्टा किंग को पकड़कर दिखाओ...।
(Disclaimer: देश में सट्टेबाजी गैर-कानूनी है। यह आर्थिक जोखिमों के आधीन है। इसमें लत लगना स्वाभाविक है। हरिभूमि डिजिटल किसी भी प्रकार की सट्टेबाजी और हार-जीत के दावों को प्रमोट नहीं करता है)