Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में रविवार को भी घना कोहरा छाया हुआ है। जिसके चलते कई इलाकों में विजिबिलिटी शून्य पर पहुंच गई है और कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है। सड़कों पर वाहन रेंगते हुए नजर आ रहे हैं। सुबह के समय न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं मौसम विभाग ने आज के लिए कोहरे येलो अलर्ट जारी किया है।
दरअसल, मौसम विभाग का कहना है रविवार की सुबह हल्के से मध्यम से घने कोहरे की चेतावनी है। ऐसा इसलिए है क्योंकि बेहद शांत हवा की स्थिति घने से बहुत घने कोहरे के निर्माण में मदद कर रही है। हालांकि, दिन में धूप निकलने की संभावना है और शाम के समय फिर से कोहरा छा सकता है। इसके अलावा 3 फरवरी से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। जिससे सोमवार शाम को हल्की बारिश या बूंदाबांदी होगी और फिर 4 फरवरी को गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बारिश के बाद राजधानी के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।
ये भी पढ़ें- Budget 2025 Review: आलू शौकीनों की मौज, अब प्याज भी नहीं रुलाएगी; मोदी सरकार ने बनाई बड़ी योजना
दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में आज कितना रहेगा तापमान
दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद के कई हिस्सों में कोहरा छाया हुआ है। तापमान की बात करें तो आज राजधानी का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। इसके अलावा नोएडा का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं गाजियाबाद का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। जबकि, गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस 10 तक रहने की संभावना है।