Logo
Couple Dead Body found in Charkhi Dadri: चरखी दादरी में प्रेमी जोड़े का शव मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Couple Dead Body found in Charkhi Dadri: चरखी दादरी में घर से  प्रेमी जोड़े का शव मिला है। शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मामले के बारे में पता लगने पर पुलिस भी मौके पर पुहंच गई। पुलिस ने महिला का शव छत से बरामद किया, जबकि युवक का शव रसोईघर में पड़ा मिला है। संभावना जताई जा रही है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध ही उनकी मौत की वजह है। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए हैं। पुलिस मृतकों के परिजनों से पूछताछ में लगी हुई है। पुलिस इस मामले की हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से इसकी जांच कर रही है।

गेट के बाहर लगी थी कुंडी

जानकारी के मुताबिक, महिला की पहचान उत्तर प्रदेश की रहने वाली 28 साल की शांती देवी के रूप में हुई है। युवक की पहचान चरखी दादरी के रहने वाले 23 साल के दीपक के तौर पर हुई है। पुलिस पूछताछ में मृतका शांती के पति संदीप ने बताया कि वह ट्रक चलाने का काम करता है।  2016 में उसकी और शांती की शादी हुई थी। संदीप के दो बच्चे हैं, जिनमें लड़के की उम्र 8 और लड़की करीब 6 साल बताई गई है।

संदीप का कहना है कि परिवार के सभी लोग घर पर थे। लेकिन मामले के बारे में उन्हें सुबह पता लगा। संदीप ने बताया कि  वह जिस कमरे में सो रहा था, उस कमरे के गेट पर बाहर से कुंडी लगी हुई थी। आज सुबह करीब साढ़े 5 बजे उसकी मां ने दरवाजे की कुंडी खोली थी और उसके बाद इस बारे में पता लगा। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।

दोनों परिवार को नींद की गोली देते थे- संदीप (मृतका का पति)

संदीप ने पुलिस को यह भी बताया कि वह दीपक को नहीं जानता था। लेकिन उसकी गैरमौजूदगी में दीपक उनके घर आता था और उसके शांती के साथ अवैध संबंध थे। संदीप ने बताया कि दीपक और शांती परिवार के लोगों को नींद की गोली दे देते थे। उसने बताया कि कुछ समय पहले उसकी मां की तबीयत बिगड़ गई थी। जिसके बाद उसे इस बारे में पता लगा था।

दो बहनों का इकलौता भाई था दीपक

मामले के बारे में पता लगने पर मृतक दीपक के पिता समेत गांव के दूसरे लोग भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस को दीपक के चाचा  राजकुमार ने बताया कि दीपक चरखी दादरी में एक रसगुल्ला प्लांट पर काम करता था। दीपक की शादी नहीं हुई थी। चाचा ने बताया कि दीपक अपने पिता का इकलौता बेटा था। इसके अलावा उसकी दो बहने भी हैं।

पुलिस ने किचन से टैबलेट के खाली पैकेट बरामद किए

जानकारी मिलते ही पुलिस फोरेंसिक टीम समते मौके पर पहुंच गई। पुलिस की टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया, जिसमें  किचन, दूसरे कमरों, पशुओं का चारा रखने वाला कमरा भी खंगाला गया। ताकि पुलिस को कोई संदिग्ध वस्तु मिल सके। पुलिस ने किचन से खाने के सैंपल भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने निरीक्षण करते समय किचन से टैबलेट के खाली पैकेट बरामद किए हैं।

Also Read: जींद में मासूम की हत्या, पुलिस बोली- मां और ताऊ के बीच चल रहा था अवैध संबंध, दोनों गिरफ्तार

शव के पास से नहीं मिला सुसाइड नोट

मामले को लेकर बाढ़ड़ा थाने के एसएचओ दिलबाग सिंह का कहना है कि उन्हें सुबह करीब साढ़े 5 बजे मामले के बारे में सूचना मिली है। SHO ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि दो लोगों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है।  इसके बाद वह मौके पर पहुंचे। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। SHO ने का कहना है कि जो भी मामला होगा, उस हिसाब से कार्रवाई की जाएगी। अभी तक कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं किया गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Also Read: नूंह में दिनदहाड़े फायरिंग, नमाज अदा करके लौट रहे व्यक्ति को उतारा मौत के घाट, गांव में भारी पुलिस बल तैनात

jindal steel jindal logo
5379487