Logo
Condolence on Satpal Sangwan: चरखी दादरी में आज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा आए हैं। दोनों नेताओं ने पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Condolence on Satpal Sangwan: चरखी दादरी में आज यानी 9 मार्च रविवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा आएंगे। दोनों नेता पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान के निधन पर शोक जताएंगे। सीएम सैनी और भूपेंद्र सिंह हुड्डा दोनों आज चरखी दादरी के विधायक सुनील सांगवान के घर आएंगे। बीते दिन 3 मार्च सोमवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में पूर्व सहकारिता मंत्री सतपाल सांगवान का निधन हो गया था। उसके बाद उनके पार्थिव शरीर को चरखी दादरी में उनके घर लाया गया था। जहां तमाम नेता उनके अंतिम दर्शन करने के लिए मौजूद थे। उनके पैतृक गांव चंदेनी में उनका अंतिम संस्कार किया गया था।

2 बजकर 50 मिनट पर पहुंचे सीएम सैनी 

जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज सुबह साढ़े 9 बजे चंडीगढ़ से दादरी के लिए रवाना हो गए थे। जिसके बाद सीएम सैनी 2 बजकर 50 मिनट पर चरखी दादरी के लोहारू रोड़ में विधायक सुनील सांगवान के निवास पर आए थे। जहां सीएम सैनी ने सतपाल सांगवान को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार के लोगों से मिलकर शोक संवेदना प्रकट की। श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद सीएम सैनी 3 बजकर 40 मिनट पर वे हिसार के लिए रवाना हो गए।

Also Read: महिला दिवस पर महिलाओं की लगी लॉटरी, सीएम सैनी ने पहले श्रुति चौधरी-आरती राव संग ली सेल्फी, फिर कर दी 3 बड़ी घोषणाएं

दिल्ली से रवाना हुए थे हुड्डा

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा भी आज सतपाल सांगवान के निधन पर शोक जताने के लिए दादरी पहुंचें। बताया जा रहा है कि हुड्डा आज रविवार सुबह 11 बजे दिल्ली से चरखी दादरी के लिए रवाना हो गए थे। हुड्डा 1 बजकर 30 मिनट पर दादरी आए और चरखी दादरी विधायक सुनील सांगवान के घर पहुंचकर उनके पिता पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान के निधन पर शोक व्यक्त किया। 

हुड्ड और सीएम सैनी समेत इन नेताओं ने भी दी श्रद्धांजलि

हरियाणा के पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान के निधन पर  सीएम नायब सिंह सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा, कैबिनेट मंत्री कृष्णलाल पंवार और अरविंद शर्मा सहित सहित कई बड़े नेता शोक जताने चरखी दादरी पहुंचे। जिसके चलते पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान के बेटे एवं चरखी दादरी विधायक सुनिल सांगवान के निवास स्थान के बाहर दिनभर काफी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात कर सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं। वहीं सीएम के पहुंचने पर कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए।

Also Read: शहीद के परिवार के साथ हरियाणा सरकार, हिसार के वीर शहीद जवान निशांत मलिक की बहन को दिया जेई के पद पर नौकरी

5379487