Logo
Gurugram Illegal Colonies: गुरुग्राम शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने 12 अवैध कॉलोनियों को नियमित कर दिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बजट के दौरान इन कॉलोनियों को नियमित करने का ऐलान किया था, जिसके बाद यह निर्णय लिया गया।

Gurugram Illegal Colonies: गुरुग्राम की 12 अवैध कॉलोनियों को नियमित कर दी गई है। इन अवैध कॉलोनियो को गुरुग्राम शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने बुधवार को नियमित किया गया। इन कॉलोनियों को नियमित होने से स्थानीय निवासियों को कई मूलभूत सुविधाओं का लाभ होगा। साथ ही उन्हें विकास शुल्क भी देना होगा। 

बता दें कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बजट के दौरान इन कॉलोनियों को नियमित करने का ऐलान किया था। इसके दो दिन बाद शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने इन कॉलोनियों को नियमित करने को लेकर अधिसूचना जारी की। नोटिस के अनुसार, नगर निगम गुरुग्राम की तरफ से 35 अवैध कॉलोनियों का फाइनल सर्वे करके मुख्यालय को रिपोर्ट भेजी गई थी। इनमें से 12 कॉलोनियों को ही नियमित किया गया है जबकि 50 से ज्यादा कॉलोनियों को रिजेक्ट कर दिया गया। 

ये भी पढ़ें: हरियाणा में गन कल्चर पर शिकंजा : रेवाड़ी में सोशल मीडिया पर हथियार लहराना युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने ढूंढकर दबोचा

इन कॉलोनियों को किया नियमित

नियमित की गई कॉलोनियों में मयूर कुंज, भोंडसी, चंदन विहार फेस-2 चौमा, रॉयल भवानी एंक्लेव भोंडसी, आरआर कॉलोनी बादशाहपुर, सियाराम एंक्लेव भोंडसी, वाटिका कुंज भोंडसी, सराय अलावर्दी, मारूति कुंज एक्सटेंशन भोंडसी, वाटिका कुंज पार्ट-2 भोंडसी, निहाल कॉलोनी नया नाम निखिल विहार चौमा, सरस्वती एन्क्लेव एक्सटेंशन पार्ट-2, खादीपुर-खांडसा, शांति कुंज पार्ट-2 भोंडसी और स्नेह विहार भोंडसी शामिल हैं। 

वसूला जाएगा विकास शुल्क 

गुरुग्राम में नियमित हुई कॉलोनियों से विकास शुल्क वसूला जाएगा, जो कलेक्टर रेट का पांच फीसदी होगा और जब तक विकास शुल्क जमा नहीं करेंगे हैं तब तक जमीन या मकान की खरीद-फरोख्त नहीं कर सकेंगे। रजिस्ट्री के लिए एनडीसी (नो ड्यूटी सर्टिफिकेट) लेना अनिवार्य होगा। जो कॉलोनियों नियमित होगी उनको भी नगर निगम में अपना विकास शुल्क जमा करवाना होगा।

लोगों को ये मिलेगी सुविधाएं

नगर निगम की तरफ से अब इन कॉलोनियों में विकास कार्य शुरू करवाए जाएंगे। निगम की इंजीनियरिंग विंग की ओर से इनमें लोगों के लिए पक्की गलियां, पीने का पानी, सीवर लाइन, स्ट्रीट लाइटें आदि लगाने का काम किया जाएगा। इसके अलावा, इन कॉलोनियों में पार्कों को लेकर खाली छोड़ी गई जमीन पर पार्क भी विकसित किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें: बजट सत्र के 9वें दिन हंगामे के आसार, इंस्पेक्टर भर्ती में गड़बड़ी को लेकर होगा विवाद!

5379487