Mahakumbh Mela 2025: प्रयागराज महाकुंभ में हर दिन अमृत स्नान के लिए करोड़ो लोग पहुंच रहे हैं। अब तक 39 करोड़ से ज्यादा भक्तों ने प्रयागराज संगम में डुबकी लगाई है। इसी कड़ी में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी संगम में आस्था की डुबकी लगाने के लिए प्रयागराज पहुंच गए हैं। सीएम सैनी के साथ हरियाणा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली भी महाकुंभ में स्नान के लिए पहुंचे हैं। नायब सैनी के साथ उनकी पत्नी सुमन सैनी समेत परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद हैं। एयरपोर्ट पर पहुंचते ही बीजेपी नेताओं की ओर से मुख्यमंत्री नायब सैनी का जोरदार स्वागत किया गया।
#WATCH | Uttar Pradesh: Haryana CM Nayab Singh Saini reaches Prayagraj Airport to visit the #MahaKumbh2025 pic.twitter.com/UyifzahKab
— ANI (@ANI) February 6, 2025
इस घाट पर लगाएंगे आस्था की डुबकी
सीएम नायब सैनी प्रयागराज के अरेल पक्का घाट पर जाएंगे। यहां पर वह अपने परिवार के साथ पवित्र स्नान करेंगे। महाकुंभ नगरी प्रयागराज में नायब सैनी प्रदेश की जनता के लिए सुख, समृद्धि और विकास की कामना भी करेंगे। बता दें कि उनके साथ मोहन लाल बड़ौली भी संगम में डुबकी लगाएंगे। इस दौरान नायब सैनी प्रयागराज में स्थित शिविरों में भी जाएंगे, जहां पर वह साधु-संतों से मुलाकात करके उनका आशीर्वाद लेंगे। बीते बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी संगम में स्नान किया था।
प्रयागराज के बाद अयोध्या में करेंगे रामलला के दर्शन
प्रयागराज में हरियाणा के मुख्यमंत्री के पहुंचने से पहले बीजेपी के कई नेता उनके स्वागत के लिए तैयार थे। फिलहाल मुख्यमंत्री नायब सैनी प्रयागराज के अरेला घाट पर संगम में स्नान करेंगे। जानकारी के मुताबिक, संगम में स्नान करने के बाद सीएम सैनी अयोध्या में भगवान राम के दर्शन करने भी जाएंगे।