Logo
MP Agriculture Budget 2025: मध्य प्रदेश के वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा ने बुधवार (12 मार्च) को मोहन सरकार का तीसरा बजट पेश किया। 4.21 लाख करोड़ के बजट में करीब 39 हजार करोड़ रुपए कृषि कल्याण के लिए प्रस्तावित हैं।

MP Agriculture Budget 2025: मध्य प्रदेश के वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा ने बुधवार (12 मार्च) को मोहन सरकार का तीसरा बजट पेश किया। करीब 4.21 लाख करोड़ के बजट में करीब 39 हजार करोड़ की राशि कृषि और किसान कल्याण के लिए प्रस्तावित की गई है। मोहन सरकार ने सिंचाई संसाधन, उत्पादन क्षमता और मूल्य वृद्धि सहित किसान कल्याण पर फोकस किया है।   

MP Budget 2025 में किसानों के लिए प्रावधान 

  • मध्य प्रदेश सिंचाई सुविधा के विस्तार के लिए मोहन सरकार ने 17 हजार 863 करोड़ का बजट प्रस्तावित किया है।
  • अटल कृषि ज्‍योति योजना के लिए ‌13909 करोड़ का प्रावधान किया है। 
  • 5 हार्षपॉवर के कृषि पम्पों/थ्रेशरों और एक बत्ती कनेक्शन नि:शुल्क दिए जाने 5299 करोड़ 
  • मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत 5220 करोड़ 
  • प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत 2001 करोड़ रुपए 
  • मुख्यमंत्री कृषक फसल उपार्जन सहायता योजना के लिए 1000 करोड़ 
  • समर्थन मूल्य पर फसल उपार्जन पर बोनस के लिए 1000 करोड़ का प्रावधान
  • मुख्यमंत्री कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत 850 करोड़ 
  • राष्ट्रीय कृषि विकास योजना 275 करोड़ 
  • ट्रैक्टर व अन्य कृषि उपकरणों पर अनुदान के लिए 230 करोड़ 
  • आत्मा परियोजना के तहत 70 करोड़ 
  • जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर को ब्लाक ग्रांट के अंतर्गत 120 करोड़ का प्रावधान
  • राजमाता विजयराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय, ग्वालियर को ब्लाक ग्रांट के अंतर्गत 78 करोड़ 
  • जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय की स्ववित्तीय पेंशन योजना के अंतर्गत 75 करोड़ 
  • सहायक भूमि संरक्षण कार्यालय के अमले की स्थापना के लिए 58 करोड़ का प्रावधान
  • अधीनस्थ तथा विशेषज्ञ कर्मचारी वृन्द के के तहत 518 करोड़ का प्रावधान
  • फूड एण्ड न्यूट्रीशन सिक्योरिटी के अंतर्गत 380 करोड़ 
  • सब मिशन ऑन फार्म वॉटर मैनेजमेंट के अंतर्गत के तहत 350 करोड़ 
  • नेशनल मिशन ऑन एडिबल आइल एवं आइलसीड के लिए 183 करोड़ 
  • सहकारी बैंकों के माध्यम से कृषकों को अल्पकालीन ऋण पर ब्याज अनुदान योजना अंतर्गत 694 करोड़ का प्रावधान प्रस्तावित है। 
jindal steel jindal logo
5379487