Logo
MP Judge Transfers: मध्यप्रदेश हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैत के निर्देश पर 12 प्रधान जिला सत्र जजों के तबादले किए गए हैं। जानें किन जजों को कहां ट्रांसफर किया गया है।

MP Judge Transfers: मध्यप्रदेश हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैत के निर्देश पर 12 प्रधान जिला सत्र जजों के तबादले किए गए हैं। रजिस्ट्रार जनरल धरमिंदर सिंह ने इन बदलावों की आधिकारिक घोषणा की है। न्यायपालिका की दक्षता को बढ़ाने और नए अधिकारियों को बेहतर जिम्मेदारियां सौंपने के लिए यह फेरबदल किया गया है। इन तबादलों से अलग-अलग जिलों में ज्युडिशियरी के कामकाज में सुधार होने की उम्मीद है। कई वरिष्ठ जजों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। रजिस्ट्रार जनरल ने जजाें के ट्रांसफर का आदेश जारी कर दिया है। 

राजीव अयाची समेत कई जजों का हुआ ट्रांसफर
नए आदेश के तहत, राजीव कुमार अयाची को भिंड से इंदौर बेंच में भेजा गया है। शरद भामकर को गुना से जबलपुर हाई कोर्ट की मुख्यपीठ में निरीक्षण पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं, उमेश पांडव को रतलाम से भिंड में प्रधान जिला सत्र जज बनाया गया है। इसके अलावा, अखिलेश शुक्ला को शिवपुरी से नरसिंहपुर में प्रधान जिला सत्र जज के पद पर तैनात किया गया है। कमल जोशी का तबादला नरसिंहपुर से मंडला कर दिया गया है, जहां वे संजय कृष्ण जोशी की जगह लेंगे।

यहां देखें 12 जजों के ट्रांसफर की पूरी लिस्ट:

क्र.  न्यायाधीश का नाम  वर्तमान स्थान  नया स्थान
राजीव कुमार अयाची   भिंड इंदौर बेंच
 शरद भामकर   गुना जबलपुर (जिला जज निरीक्षण)
3  उमेश पांडव रतलाम भिंड
4 अखिलेश शुक्ला शिवपुरी नरसिंहपुर
5  कमल जोशी नरसिंहपुर मंडला
6 पवन कुमार शर्मा  इंदौर बेंच  श्योपुर
7 मोहम्मद सैयद अबरार अंसारी  भिंड  डिंडौरी 
8 प्रणेश कुमार प्राण  बैतूल बालाघाट
9 नीना आशापुरे  डिंडौरी  रतलाम
10  हितेंद्र सिंह सिसौदिया  टीकमगढ़  बैढ़न (सिंगरौली)
11  प्रवीणा व्यास  टीकमगढ़ (एससी-एसटी विशेष जज) टीकमगढ़ (प्रधान जिला सत्र जज)
12  संजय कृष्ण जोशी   मंडला  (नया स्थान स्पष्ट नहीं)

जज पवन कुमार शर्मा को इंदौर बेंच मिला
जज पवन कुमार शर्मा को इंदौर बेंच से श्योपुर के प्रधान जिला सत्र जज की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मोहम्मद सैयद अबरार अंसारी को भिंड से डिंडौरी का प्रधान जिला सत्र जज नियुक्त किया गया है। जज प्रणेश कुमार प्राण को बैतूल से बालाघाट भेजा गया है। जज प्राणेश कुमार प्राण अब दिनेश चंद्र थपलियाल की जगह लेंगे। नीना आशापुरे को डिंडौरी से रतलाम ट्रांसफर किया गया है, जबकि हितेंद्र सिंह सिसौदिया को टीकमगढ़ से बैढ़न सिंगरौली भेजा गया है।

प्रवीणा व्यास को विशेष जज बनाया गया
इसके अलावा, प्रवीणा व्यास को विशेष जज (एससी-एसटी एक्ट) टीकमगढ़ से प्रमोशन देकर प्रधान जिला सत्र जज टीकमगढ़ नियुक्त किया गया है। वह अब हितेंद्र सिंह सिसौदिया की जगह लेंगी। इन तबादलों का मकसद न्यायपालिका को अधिक प्रभावी और व्यवस्थित बनाना है। हाईकोर्ट के इस कदम से राज्य में न्याय प्रणाली में सुधार होने की उम्मीद की जा रही है।

5379487