Logo
Punjab Government: पंजाब सरकार ने कमाल कर दिया है। इस सरकार में पिछले 20 सालों से एक ऐसा विभाग है, जो असल में एग्जिस्ट ही नहीं करता है। कमाल की बात है कि इस विभाग के मंत्री भी थे।

Punjab Government: पंजाब सरकार में क्या चल रहा है, यह जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है, यहां के मुख्यमंत्री भगवंत मान हैं। पंजाब सरकार ने अपनी पार्टी के एक नेता कुलदीप सिंह धालीवाल को पिछले 20 महीने से एक ऐसी विभाग सौंप रखी थी, जो अस्तित्व में ही नहीं है। यह विभाग कागजों पर तो दिखता थी, लेकिन असल में यह एग्जिस्ट नहीं करता है। पंजाब सरकार को इस बात की जानकारी 20 महीने बाद लगी है, इससे आप सोच सकते हैं यह सरकार की कितनी बड़ी लापरवाही को दर्शाता है।

अब सिर्फ NRI मामलों के मंत्रालय संभालेंगे कुलदीप

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 20 महीने बाद पंजाब सरकार ने एक नोटिफिकेशन जारी कर प्रशासनिक सुधार मंत्रालय को खत्म कर दिया है। इस विभाग के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल थे, अब वह सिर्फ NRI मामलों के मंत्रालय का प्रभार संभालेंगे। पंजाब सरकार ने आधिकारिक तौर पर इस बात को स्वीकार कर लिया है कि यह विभाग असल में है ही नहीं। इसको लेकर पंजाब की सरकार को खूब ट्रोल किया जा रहा है, सोशल मीडिया से लेकर विपक्षी नेता भी भगवंत मान सरकार को आड़े हाथों ले रहे हैं।

कुलदीप सिंह से 3 विभाग लिए जा चुके वापस

बताते चलें कि कुलदीप धालीवाल से एक के बाद एक 3 विभाग वापस लिए जा चुके हैं। शबसे पहले उनसे ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग वापस लिए गए, इसके बाद कृषि एवं किसान कल्याण विभाग लिए गए और अब प्रशासनिक सुधार मंत्रालय को भी खत्म कर दिया गया है। विपक्ष ने जब यह मुद्दा उठाया, तब सरकार की पोल खुली है। अब पंजाब के राज्यपाल ने सीएम भगवंत मान के आदेश पर गजट नोटिफिकेशन जारी किया है। अरविंद केजरीवाल की आप सरकार पर दिल्ली बीजेपी ने एक पोस्ट डालकर तंज भी कसा है।

पहले कांग्रेस में थे कुलदीप

आम आदमी पार्टी के नेता पिछले 2 बार से अजनाला विधानसभा सीट से विधायक हैं। पार्टी ने 2019 में उन्हें लोकसभा चुनाव का भी टिकट दिया था और फिर 2024 में भी चुनावी मैदान में उतारा, लेकिन वे दोनों पर हार गए। कुलदीप 1990 के दशक में कांग्रेस पार्टी के हिस्सा थे, लेकिन बाद वह आप में शामिल हो गए थे।

ये भी पढ़ें:- केजरीवाल के कार्यकाल की खुली पोल: रेखा गुप्ता की कैबिनेट दिल्ली की सड़कों पर उतरी, कहीं सांत्वना दी कहीं अधिकारियों को फटकारा

5379487