Kota Suicide Case: कोटा में एक महिला ने फंदे पर लटककर जान दे दी। महिला अपने पति के साथ किराए के मकान में रह रही थी। लेकिन किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी, जिससे आहत होकर फंदे पर झूल गई। यह मामला रामपुरा कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार महिला किरण (28) ने 10 साल पहले हलवाई का काम करने वाले विष्णु से लव मैरिज की थी। इसके बाद दोनों किराए का मकान लेकर साथ रहते थे। महिला का 8 साल का बेटा भी है। जो साथ में ही रहता था। दोनों के बीच करीब 5 दिन पहले किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी लेकिन पुलिस की समझाइश के बाद दोनों घर चले गए।
ये भी पढ़ें: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, 3 की मौके पर मौत; टक्कर मारने वाला मौके से फरार
8 साल के बच्चे के साथ रहती थी मृतिका
रामपुरा कोतवाली थाना पुलिस ने बताया कि शिवदास घाट की गली निवासी एक महिला जो अपने 8 साल के बच्चे और पति के साथ किराए के मकान में रहती थी। उसने गुरुवार की सुबह करीब 8:30 बजे मकान मालकिन से सोने की बात कहकर रूम के अंदर चली गई। जब काफी देर तक रूम से बाहर नहीं निकली तो पति ने बेटे को मालकिन के पास भेजा कि किरण को बुलाकर लाए।
पति ने फंदा काटकर महिला को उतारा नीचे
इस दौरान जब मकान मालकिन ने अंदर जाकर देखा तो तब मामले का पता चला। मामले को लेकर पति बिष्णु ने बताया कि बेटे ने कमरे में जाकर देखा कि किरण फंदे पर लटकी हुई है। इस बात की जानकारी लगते ही मैं कमरे के अंदर गया और स्कार्फ को चाकू से काटकर नीचे उतार लिया। इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम जांच करने में जुटी है।