Logo
Rajasthan: शिव विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी की सुरक्षा पुलिस विभाग ने बढ़ाने का फैसला लिया है।

Rajasthan: शिव विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी की सुरक्षा पुलिस विभाग ने बढ़ाने का फैसला लिया है। अब उनकी सुरक्षा में एक अतिरिक्त PSO लगाया जाएगा। बता दें, इससे पहले भी उनकी सुरक्षा को देखते हुए अतिरिक्त PSO लगाया गया था, लेकिन कुछ समय बाद ही पुलिस विभाग ने भाटी की सुरक्षा में लगे अतिरिक्त PSO को वापस ले लिया था।

पुलिस मुख्यालय ने भाटी की सुरक्षा और इंटेलिजेंस के इनपुट को देखते हुए बाड़मेर पुलिस को सुरक्षा बढ़ाने के आदेश दिए हैं। इसकी पुष्टि पुलिस महानिदेशक यूआर साहू ने की है। हालांकि, भाटी वर्तमान में मुंबई दौरे पर हैं। वहां से राजस्थान वापस लौटने पर अतिरिक्त सुरक्षा उपलब्ध करवाई जाएगी।

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने अरविंद सिंह मेवाड़ के निधन पर परिवार के नाम लिखा पत्र, राजपरिवार के गौरवशाली इतिहास को किया याद

कई बार मिल चुकी है धमकी
बता दें, भाटी को कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। इससे पहले लोकसभा चुनाव के दौरान सोशल मीडिया के माध्यम से धमकी मिली थी। जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। लेकिन 2 महीने पहले ही उनकी सुरक्षा में लगे अतिरिक्त पुलिसकर्मी को हटा दिया गया।

निर्दलीय विधायक हैं भाटी
रविंद्र सिंह भाटी ने अपने करियर की शुरुआत छात्र नेता के रूप में की थी। जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर से निर्दलीय छात्र संघ अध्यक्ष भी रहे। इसके बाद उन्होंने 2023 के विधानसभा चुनाव में न‍िर्दलीय पर्चा दाखिल किया और जीत हासिल की। 2024 में बाड़मेर-जैसलमेर से लोकसभा चुनाव भी लड़े, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

jindal steel jindal logo
5379487