Logo
Mathura stomach surgery: मथुरा-वृंदावन के सुनरख गांव निवासी राजाबाबू पेट दर्द की समस्या से परेशान है। 18 साल पहले अपेंडिक्स का ऑपरेशन हुआ था। मंगलवार (18 मार्च) रात फिर परेशानी बढ़ी तो यू-ट्यूब देखकर ऑपरेशन कर लिया।

Mathura stomach surgery: उत्तर प्रदेश के मथुरा में पेट दर्द से परेशान युवक ने खुद से ऑपरेशन कर लिया। सर्जरी के तौर-तरीके उसने यूट्यूब में वीडियो देखकर सीखे। फिर एनेस्थेसिया इंजेक्शन, सर्जिकल ब्लेड और जरूरी दवाएं लेकर आया और पेट में चीरा लगा लिया। हाथ डालकर देखा तो कुछ समझ नहीं आया। लिहाजा, घाव को सुई-धागे से सिल दिया।  

मथुरा वृंदावन के सुनरख गांव निवासी राजाबाबू पेट दर्द से परेशान है। 18 साल पहले उसने अपेंडिक्स का ऑपरेशन कराया, लेकिन समस्या दूर नहीं हुई। मंगलवार रात दर्द बढ़ा तो उसने यूट्यूब में वीडियो सर्च किया और वीडियो देखकर पेट में 7 सेंटीमीटर चीरा लगा लिया। ऑपरेशन के चंद घंटे बाद तबीयत बिगड़ी तो ने परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। 

राजाबाबू की करतूत से डॉक्टर भी परेशान 
अस्पताल में राजाबाबू की यह करतूत सुनकर चिकित्सक भी चौक गए। डॉ. शशिरंजन ने बताया कि युवक ने पेट में 7 सेमी का चीरा और प्लास्टिक के धागे से 11 टांके लगाए थे। उसकी हालत ठीक नहीं है। संक्रमण भी फैल सकता है। फिलहाल एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा रेफर किया गया है। 

यह भी पढ़ें: NRI Green सोसाइटी के अध्यक्ष ने मांगी माफी; जानें दोबारा पदयात्रा पर क्या बोले-प्रेमानंद महाराज

कौन है राजाबाबू, ऑपरेशन क्यों किया? 
वृंदावन मथुरा वृंदावन के सुनरख गांव का रहने वाला है। BBA की डिग्री लेने के बाद वह खेती करता है। मेडिकल की पढ़ाई से उसका कोई लेना देना नहीं है। इसके बावजूद खुद से पेट की सर्जरी करने का जोखिम उठाया। परिनजों ने बताया, कुछ साल पहले अपेंडिक्स का ऑपरेशन हुआ था, लेकिन आराम नहीं मिला। कई बार अल्ट्रासाउंड और उपचार के बाद भी आराम न मिलने से वह परेशान था। 

5379487