OPPO F29 5G First Sale: ओप्पो के न्यूली लॉन्च मिलिट्री ग्रेड स्मार्टफोन OPPO F29 5G की भारत में पहली सेल शुरू हो गई है। यह फोन OPPO F29 pro के साथ पिछले हफ्ते लॉन्च किया गया था। अब F29 5G की पहली सेल आज यानी (27 मार्च) रात 12 बजे से लाइव है। जबकि प्रो मॉडल की पहली सेल 1 अप्रैल से शुरू होगी। कंपनी पहली सेल के तहत, हैंडसेट पर भारी-भरकम डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इसके अलावा फोन पर फ्री 180 दिनों के स्क्रीन प्रोटेक्शन प्लान भी दिया जा रहा है।
यह डिवाइस स्लीक और प्रीमियम फील के साथ बेहतर टिकाऊपन और बेजोड़ शक्तिशाली क्षमताओं से लैस है। कंपनी का दावा है कि IP69 ऱेटिंग से सर्टिफाइड OPPO F29 30 मिनट तक 1.5 मीटर गहरे पानी में डूबने पर खराब नहीं होगा। साथ ही यह फोन कोल्ड-प्रूफ और शॉक्ड प्रूफ भी है।
OPPO F29 5G की पहली सेल में धांसू ऑफर
OPPO F29 5G हैंडसेट के 8+12Gb वेरिएंट की लॉन्चिंग कीमत 23,999 रुपए है। वहीं, 8+256GB वेरिएंट को ₹25,999 में लॉन्च किया गया है। इस डिवाइस को ग्राहक HDFC, BOD, IDFC, AXIS बैंक कार्ड के जरिए खरीदने पर 10 प्रतिशत की तत्काल छूट का लाभ ले सकते हैं। बैंक छूट के बाद F29 5G की कीमत 21,600 रुपए रह जाती है।
अतिरिक्त लाभ के लिए फोन पर एक्सचेंज बोनस और ट्रेड इन डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। इससे ग्राहक फोन को प्रभावी कीमत पर अपना बना सकते हैं। इतना ही नहीं, फोन पर मुफ्त 180 दिनों का स्क्रीन प्रोटेक्शन प्लान और 6 मंथ की नो कोस्ट EMI का ऑप्शन भी उपलब्ध है। इसे Solid Purple और Glacier Blue ब्लू रंग में खरीद सकते हैं।
OPPO F29 5G: फीचर्स
OPPO F29 5G में 17.02cm डिस्प्ले है, जो 93.7% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और FHD+ 2412 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन से लैस है। डिस्प्ले में 240Hz अधिकतम टच सैंपलिंग रेट और 120Hz डिफॉल्ट सैंपलिंग रेट मिलती है। यह 1200nits पीक ब्राइटनेस और 394 PPI पिक्सल डेनसिटी से लैस है। मजबूती के लिए, डिस्प्ले को कॉर्निंग® गोरिल्ला® ग्लास 7i द्वारा प्रोटेक्टेड किया गया है।
कैमरा फीचर्स की बात करें तो OPPO F29 5G में 50MP वाइड एंगल कैमरा और 50MP मोनोक्रोम कैमरा दिया गया है। सेल्फी लेने और वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कैमरा फोटो, वीडियो, पोर्ट्रेट, नाइट, प्रो, पैनोरमा, स्लो-मो, डुअल-व्यू वीडियो, टाइम-लैप्स, स्टिकर, HI-RES समेत कई फीचर्स के साथ आता है।
45W का SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट
स्मार्टफोन को पावर देने के लिए कंपनी ने 45W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,500mAh की बैटरी दी है। यह ग्लेशियर ब्लू और सॉलिड पर्पल कलर में आता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ® 5.1, लो एनर्जी, BLE, USB टाइप-C दिया गया है।
OPPO F29 5G स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 चिपसेट द्वारा संचालित है और इसने 7,40,000 से अधिक का AnTuTu स्कोर बनाया है। यह LPDDR4X, UFS 3.1 और USB OTG के सपोर्ट के साथ 8GB + 128GB और 8GB + 256GB सहित दो स्टोरेज विकल्पों में आता है। यह ColorOS 15.0 पर चलता है।