Logo
Girl Dance In Train Viral : ट्रेन में सैकड़ों लोगों के बीच एक लड़की फटी जींस पहने डांस कर रही है। उसने भोजपुरी सॉन्ग पर रील बनाई और इंस्टाग्राम पर अपलोड की। इसे लाखों देख देख चुके हैं।

Girl Dance In Train Viral : इंस्टाग्राम पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़की यात्रियों से भरी ट्रेन में भोजपुरी सॉन्ग पर जमकर डांस कर रही है। लड़की के ठुमके देख लोग हैरान हो गए। इस वीडियो को अब तक एक लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। 

फटी जींस पहनी, लड़की ने ट्रेन में बनाई रील 

आज के समय में रील्स बनाने का ट्रेंड चल रहा है। भारत में लाखों युवा रील बना रहे हैं। ऐसे में पब्लिक प्लेस भी इनसे अछूते नहीं है। रील बनाने का ट्रेंड ऐसा है कि इनको बनाने वाले ये भी नहीं देखते कि सार्वजनिक स्थान पर किसी को परेशानी भी हो सकती है। 

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की को रील बनाने का ऐसा भूत सवार हुआ कि वह लोगों के बीच फटी जींस में ठुमके लगाने लगी। फिर क्या था कुछ लोगों ने लड़की से मुंह मोड़ लिया तो कुछ युवा इसका वीडियो बनाने लगे। जानकारी के मुताबिक, वीडियो पश्चिम बंगाल राज्य में किसी ट्रेन के अंदर शूट किया गया है। वीडियो में लड़की भोजपुरी गाने पर जमकर ठुमके लगा रही है। इस दौरान लड़की ने फटी हुई जींस पहन रखी है। 

इंस्टाग्राम पर 8 लाख फॉलोअर्स 

खुद लड़की ने अपनी रील को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। लड़की का नाम सहेली रुद्रा है। वह इन्फ्लुएंसर है इंस्टाग्राम पर उसके 8 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वीडियो को अब तक एक लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इससे पहले भी दिल्ली मेट्रो जैसे पब्लिक प्लेस पर रील्स बनाई जा चुकी है।  
 

5379487