Besan Toast Recipe: बेसन टोस्ट एक बेहतरीन स्नैक्स है जो किसी भी वक्त बनाकर खाया जा सकता है। सुबह का नाश्ता हो या शाम की चाय दोनों ही वक्त बेसन टोस्ट को बनाकर परोसा जा सकता है। बेसन टोस्ट सिर्फ बच्चों को ही पसंद आता है, ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। इसका स्वाद बड़ों को भी खूब भाता है और वे इसे बड़े चाव से खाते हैं।
बेसन प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है। इस टोस्ट को तैयार करने के लिए ब्रेड और बेसन जैसी सामान्य सामग्री की जरूरत होती है, और आप इसे अपनी पसंद के मसालों और ताजे हरे धनिये के साथ टॉप कर सकते हैं। जानते हैं बेसन टोस्ट बनाने का तरीका
बेसन टोस्ट के लिए सामग्री
1 कप बेसन
2 ब्रेड स्लाइस
1 छोटा चमच हरी मिर्च (कटी हुई)
1 छोटा चमच हल्दी पाउडर
1/2 छोटा चमच अजवाइन
1/2 छोटा चमच जीरा पाउडर
नमक स्वाद अनुसार
1/4 कप पानी (बेसन घोलने के लिए)
1 टेबल स्पून हरा धनिया (कटा हुआ)
तेल (तलने के लिए)
इसे भी पढ़ें: Paneer Cheela: बच्चों का पसंदीदा पनीर चीला नाश्ते में बनाएं, भरपूर स्वाद के साथ मिलेगा ढेर सारा पोषण
बेसन टोस्ट बनाने की विधि
सबसे पहले एक कटोरी में बेसन, हल्दी पाउडर, अजवाइन, जीरा पाउडर, कटी हुई हरी मिर्च और नमक डालें। अब इसमें धीरे-धीरे पानी डालते हुए एक गाढ़ा घोल बना लें। इस घोल में कटा हुआ हरा धनिया डालें और अच्छे से मिला लें।
अब ब्रेड के स्लाइस लें और उन्हें बेसन के घोल में डुबोकर अच्छे से कोट करें, ताकि दोनों साइड पर बेसन का मिश्रण चिपक जाए। एक तवा या पैन में थोड़ा तेल डालें और उसे गरम होने दें। फिर ब्रेड स्लाइस को पैन में रखें और दोनों साइड को गोल्डन और क्रिस्पी होने तक सेंकें।
इसे भी पढ़ें: Corn Poha: नाश्ते के लिए परफेक्ट है कॉर्न पोहा, पोषण के साथ मिलेगा जबरदस्त स्वाद; बनाना भी है आसान
दोनों साइड अच्छे से सिक जाने के बाद बेसन टोस्ट तैयार है। इसे गर्मा-गर्म हरे धनिये की चटनी या टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें। बेसन टोस्ट को बच्चों के लंच बॉक्स में भी रखा जा सकता है।