Durga Ashtami 2025: चैत्र नवरात्रि के दुर्गा अष्टमी (Durga Ashtami) का दिन माता की कृपा पाने के लिए सबसे शुभ माना जाता है। इस दिन मां महागौरी (Maa Mahagauri) की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन गुलाबी रंग का विशेष महत्व है। यह रंग प्रेम, करुणा और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है और मां महागौरी की विशेष कृपा बनी रहती है। इसलिए आज हम जानेंगे कि, दुर्गा अष्टमी पर गुलाबी साड़ी पहनने का क्या महत्व है और मां महागौरी की पूजा करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
दुर्गा अष्टमी पर गुलाबी रंग क्यों पहनें?
- गुलाबी रंग (Pink Color) को प्रेम और भक्ति का प्रतीक माना जाता है। यह रंग मां महागौरी की शांति और दिव्यता को दर्शाता है।
- गुलाबी रंग मन को स्थिरता प्रदान करता है, जिससे ध्यान और पूजा अधिक प्रभावी होती है।
- गुलाबी रंग आत्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है, जिससे साधना में गहराई आती है।
इसे भी पढ़े: Chaitra Navratri 2025: कन्याओं को भोजन कराते समय किस रंग की साड़ी पहनें? माता सिद्धिदात्री की करें पूजा-अर्चना
मां महागौरी की पूजा करते समय ध्यान देने योग्य बातें
- सफाई और सात्त्विक माहौल रखना जरूरी है
- पूजा स्थल को स्वच्छ और सुगंधित रखें।
- गुलाबी रंग (Pink Color) के पुष्पों से मां का स्थान सजाएं।
- मां महागौरी को दूध, मिश्री और नारियल अर्पित करें।
- मां को गुलाबी रंग की चूड़ियां, वस्त्र और आभूषण चढ़ाएं।
- मां को हलवा, पूड़ी और चने का भोग लगाएं।
- अपने जीवन में शांति, सुख और समृद्धि की कामना करें।
दुर्गा अष्टमी (Durga Ashtami) के दिन गुलाबी रंग की साड़ी पहनकर मां महागौरी की आराधना करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है। यह रंग प्रेम, करुणा और शांति का प्रतीक है। इसके साथ ही अगर पूजा विधि में पूर्ण श्रद्धा और समर्पण होगा, तो मां महागौरी भक्तों की मनोकामनाएं अवश्य पूर्ण करेंगी।