PM Modi Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा में मंगलवार (4 फरवरी 2025) को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब दिया। पीएम मोदी ने अपने 95 मिनट के भाषण में सरकार द्वारा किए गए कार्यों और उपलब्धियों के बारे में बताया। पीएम ने कहा कि उनके लिए ये बहुत बड़ा सौभाग्य है कि देश की जनता ने उन्हें 14वीं बार इस जगह पर राष्ट्रपति जी के संबोधन का आभार व्यक्त करने का अवसर दिया है। अपने संबोधन में मोदी ने किसी का नाम लिए बिना गांधी परिवार और केजरीवाल पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हम विकास की राजनीति करते हैं, जहर की नहीं। यहां सिलसिलेवार जानिए पीएम मोदी के भाषण की खास बातें।
PM Modi Lok Sabha LIVE Update: यहां देखें संबोधन
PM Modi Lok Sabha LIVE Update: लोकसभा में पीएम मोदी बोल रहे हैं-
- राष्ट्रपति अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलते हुए प्ररधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। उन्होंने कहा कि हमने 12 करोड़ से ज्यादा शौचालय बनाया। जिससे बहन-बेटियों की समस्याएं दूर हुई।
-
फूस की और प्लास्टिक की कच्ची छत के नीचे जीवन गुजारना कितना मुश्किल होता है। कुछ ऐसे पल भी होते हैं, जब सपने रौंद दिए जाते हैं और ये हर कोई नहीं समझ सकता है। अब तक गरीबों को 4 करोड़ पक्के घर मिले हैं। जिसने उस जिंदगी को जिया है, उसे समझ होती है कि पक्की छत वाला घर क्या होता है।
-
हमने गरीबों के घरों तक नल से जल पहुंचाया। 12 करोड़ से अधिक परिवारों के घर में नल से जल पहुंचा।
-
राहुल गांधी पर हमला करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कुछ लोगों का झोपड़ियों में जाकर फोटो सेशन कराने का शौक है।
-
WHO की रिपोर्ट का हवाला देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि नल से जल मिलने से एक परिवार का 40 हजार रुपए की बचत हो रही है।
-
LED बल्ब के कारण देशवासियों की 20 हजार करोड़ रुपए की बचत हुई है। हमारी सरकार आने से पहले एलईडी बल्ब की कीमत 300-400 रुपए होती थी।
-
2013-14 में सिर्फ 2 लाख रुपये तक की आय पर इनकम टैक्स नहीं देना होता था, जबकि आज (2025-26) 12 लाख रुपये तक की आय पर इनकम टैक्स नहीं देना होगा।
-
पहले अखबारों की हेडलाइन हुआ करती थी- इतने लाख के घोटाले... 10 साल हो गए, घोटाले न होने से देश के लाखों करोड़ रुपये बचे हैं, जो जनता जनार्दन की सेवा में लगे हैं। हमने जो अलग-अलग कदम उठाए, उनसे लाखों-करोड़ रुपये की बचत हुई, लेकिन उन पैसों का उपयोग हमने 'शीशमहल' बनाने के लिए नहीं किया, उन पैसों का उपयोग हमने देश बनाने के लिए किया है।
-
आज देश के युवा परचम लहरा रहे हैं। हमने ज्यादा से ज्यादा युवाओं पर फोकस किया है और कई क्षेत्रों को खोल दिया है।
-
गेमिंग के क्षेत्र में देश का युवा काम कर रहा है। आने वाले समय में गेमिंग क्रिएशन में हब बनेगा भारत।
-
ये दल युवाओं के भविष्य पर आपदा बनकर गिरे हुए हैं। कुछ दल युवाओं के साथ धोखा कर रहे हैं। हरियाणा में पर्ची पर नौकरी मिलती थी। हमने हरियाणा और महाराष्ट्र में प्रचंड जीत हासिल की।
-
हमारा निरंतर प्रयास है कि हर योजना का शत प्रतिशत लाभ हर लाभार्थी को मिले। लेकिन कुछ लोगों ने मॉडल ही ऐसा बनाया था कि कुछ ही लोगों को दो औरों को तड़पाओ और तुष्टिकरण की राजनीति करो। देश को विकसित बनाने के लिए तुष्टिकरण से मुक्ति पानी होगी। हमने रास्ता चुना है- संतुष्टिकरण का। हर समाज, हर वर्ग के लोगों को उनका हक मिलना चाहिए।
-
2014 में जब हम आए, तब मान्य विपक्ष नहीं था। उतने अंक लेकर भी कोई नहीं आया था। भारत के अनेक कानून ऐसे थे कि हमें पूरी स्वतंत्रता थी उस कानून के हिसाब से काम करने की। अनेक कमेटियां भी ऐसी थीं, जिसमें लिखा था Leader of opposition उसमें आएंगे, लेकिन recognise opposition कोई था ही नहीं। ये हमारा संविधान जीने का स्वभाव था, हमने तय किया कि भले मान्य विपक्ष नहीं होगा, लेकिन जो सबसे बड़े दल का नेता है, उसे मीटिंग्स में बुलाएंगे।
-
कुछ लोग अर्बन नक्सल की भाषा बोल रहे हैं।
-
सात दशक तक जम्मू-कश्मीर-लद्दाख को संविधान के अधिकारों को अलग रखा गया। ये संविधान के साथ भी अन्याय था और जम्मू-कश्मीर-लद्दाख के साथ भी अन्याय था। हमने अनुच्छेद 370 की दीवार गिरा दी। अब जम्मू-कश्मीर-लद्दाख को देशवासियों को जो अधिकार हैं, वो अधिकर उन्हें मिल रहे हैं। हम संविधान के महात्म्य को जानते हैं। संविधान की भावना को जीते हैं, इसलिए ऐसे मजबूत निर्णय भी हम करते हैं।
-
हम संविधान की भावना को लेकर चलते हैं, हम जहर की राजनीति नहीं करते हैं। हम देश की एकता को सर्वोपरि रखते हैं और इसलिए सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी बनाते हैं। जो दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा है।
-
हमने मुस्लिम बेटियों को समानता का अधिकार दिया।
-
पूर्वोतर के लिए एनडीए ने एक अलग मंत्रालय बनाया। मछुआरों के लिए हमने अलग मंत्रालय बनाया।
-
भारत के कॉपरेटिव सिस्टम को और मजबूत बनाने के लिए हमने अलग कॉपरेटिव मंत्रालय बनाया। जिससे करोड़ों लोगों को जोड़ा जा सकता है। हमने अलग स्किल मंत्रालय बनाया।
-
जाति की बातें करना कुछ लोगों का फैशन बन गया है। पिछले 30 साल से सदन में आने वाले ओबीसी समाज के सांसद दलों के भेदभाव से ऊपर उठकर एक होकर मांग कर रहे थे कि ओबीसी कमीशन को संवैधानिक दर्जा दिया जाए। जिन लोगों को आज जातिवाद में मलाई दिखती है, उन लोगों को उस समय ओबीसी की याद नहीं आई। हमने ओबीसी कमीशन को संवैधानिक दर्जा दिया।
-
2014 से पहले हमारे देश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 387 थी, आज 780 मेडिकल कॉलेज हैं। मेडिकल कॉलेज बनी हैं तो सीटें भी बढ़ी हैं।
-
2014 के बाद देश में SC छात्रों के लिए MBBS की सीटें 17 हजार सीटें। ST छात्रों के लिए 9 हजार सीटें। पहले OBC छात्रों के लिए 14 हजार MBBS सीटें थीं, आज 32 हजार सीटें।
-
आज कैंसर डे है, इसकी चर्चा हो रही है। आज कुछ लोग इसमें अड़ंगे डाल रहे हैं। कुछ दलों ने आयुष्मान योगजना को लागू नहीं की। इस बजट में 200 डे केयर कैंसर सेंटर बनाने की घोषणा की गई है।
-
मैं ऐसे लोगों को कहना चाहता हूं कि अगर उन्हें सच में Foreign Policy में रूचि है और Foreign Policy को समझना है और आगे जाकर कुछ करना भी है, तो मैं ऐसे लोगों को कहूंगा कि एक किताब जरूर पढ़ें। किताब का नाम है- JFK'S FORGOTTEN CRISIS. इस किताब में भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित नेहरू और अमेरिका के तब के राष्ट्रपति John F. Kennedy के बीच हुई चर्चाओं और निर्णयों का भी वर्णन है। जब देश ढेर सारी चुनौतियों का सामना कर रहा था, तब विदेश नीति के नाम पर क्या खेल हो रहा था इस किताब के माध्यम से सामने आ रहा है।
-
पीएम मोदी ने सोनिया गांधी द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर दिए बयान का विरोध किया। उन्होंने इसे राष्ट्रपति का अपमान करने वाला बयान बताया।
-
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 50 लाख से ज्यादा लखपति दीदी बनी हैं। मेरा लक्ष्य 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का है। आज नमों ड्रोन दीदी खेतों में काम करके लाखों रुपए कमा रही हैं।
-
2014 से पहले यूरीया मांगने पर लाठी पड़ती थी। वो जमाना था जब किसानों के नाम पर निकलती थी लेकिन खेतों तक नहीं पहुंचती थी। आज किसान को प्रयाप्त खाद मिल रही है। किसान को ज्यादा से ज्यादा फायदा हो इसपर हम काम कर रहे हैं। किसानों को सस्ता खाद मिले, इसके लिए 12 हजार करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। किसान सम्मान निधी के जरिए 3.5 लाख करोड़ रुपए किसानों के खातों में पहुंचाया है।
-
हमने रिकॉर्ड MSP भी बढ़ाया। किसान को सस्ता लोन मिले, उसमें भी तीन गुना वृद्धि की गई है। बहुत कम लोगों को मालूम होगा की हमारे देश में पानी की योजनाओं को लेकर बाबा साहेब अंबेडकर का विजन इतना स्पष्ट, व्यापक और समावेशी था, जो आज भी हमें प्रेरणा देता है। 10 से ज्यादा सिंचाई परियोजनाएं, जो दशकों से लटकी हुई थीं, हमने उन्हें पूरा किया ताकि किसानों के खेतों तक पानी पहुंचे।
-
हमारे देश में एक प्रधानमंत्री हुआ करते थे, जिन्होंने कहा था कि दिल्ली से एक रुपया निकलता है, तो गांव तक सिर्फ 15 पैसा ही पहुंचता है। उस समय, पंचायत से पार्लियामेंट तक एक ही पार्टी का राज था। देश ने हमें अवसर दिया, हमने समाधान खोजने का प्रयास किया। हमारा मॉडल है- बचत भी विकास भी, जनता का पैसा, जनता के लिए।
-
भारत की चाय, कॉफी दुनिया में महक फैला रही है। भारत की हल्दी की डिमांडे दुनिया में बढ़ी है।
-
बिहार का मखाना विदेशों में पहुंचने वाला है।
-
हमने 12 इलेक्ट्रिक बसों को दौड़ाना शुरू किया है। अभी 1,000 किलोमीटर मेट्रो परियोजना पर काम कर रहे हैं। जहां कनेक्टिविटी बढ़ती है, वहां संभावनाएं बढ़ती है।
-
MSME सेक्टर में बड़े स्तर पर रोजगार की संभावना है। हम मिशन मोड में मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने पर काम कर रहे हैं। हमारी नीति MSME को विस्तार देने पर है। 2014 से पहले खिलौने जैसे चीजें हम आयात करते थे, आज हम गर्व से कह सकते हैं कि देश के खिलौने दुनियाभर में निर्यात हो रहे हैं।
-
प्रधानमंत्री ने भाषण के दौरान कहा कि ये तो अभी हमारा तीसरा ही टर्म है। हम देश की आवश्यकताओं के अनुसार, आधुनिक भारत बनाने के लिए, सक्षम भारत बनाने के लिए और विकसित भारत का संकल्प साकार करने के लिए हम आने वाले अनेक वर्षों तक जुटे रहने वाले हैं।
-
हम 2047 में विकसित भारत बनकर रहेंगे। देश से बड़ा कुछ भी नहीं। देश ही सर्वोपरी है। हम सब मिलकर देश को विकसित बनाने के लिए काम करें।