रायपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा पर हुए मुठभेड़ में जवानों ने 18 नक्सलियों को मार गिराए हैं। मामले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा- दो मुठभेड़ में 22 नक्सली मारे गए हैं, जवानों के साहस को नमन करते हैं। सुरक्षाबल के जवान मजबूती के साथ लड़ाई लड़ रहे हैं। बस्तर की खूबसूरती लोग देख पाएंगे ज्यादा समय नहीं लगेगा। मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद खत्म होगा।
क्रूर, निरंकुश नक्सलवाद का अंत उचित है,
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) March 20, 2025
भयमुक्त होगा बस्तर 2026 तक, यह सुनिश्चित है....
प्रदेश में नक्सलवाद के विरुद्ध हमारी लड़ाई मजबूती से जारी है। आज सुरक्षाबल के जवानों की नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में बीजापुर-गंगालूर में 18 और कांकेर-नारायणपुर में 4 नक्सलियों के मारे…
सीएम साय ने कहा- गृहमंत्री अमित शाह का संकल्प पूरा होगा। बस्तर स्वर्ग है देश दुनिया के लोग जा पाएंगे। डबल इंजन का फायदा हो रहा है। समन्वय के साथ नक्सलियों से लड़ पा रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के बयान पर मुख्यमंत्री ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा -कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है। चुनाव में चार बार हार के कारण बौखलाए हुए हैं। बौखलाहट में कुछ भी बोल रहे हैं, लगातार ऑपरेशन तेज होगा।
डिप्टी सीएम शर्मा ने दी बधाई
डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने DRG जवानों को बधाई देते हुए दी है। बीजापुर एनकाउंटर में मारे गए सभी 18 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मां भारती की सेवा करते एक जवान शहीद हुए हैं। यह जवानों की भुजाओं की ताकत है। मैं DRG के जवानों को बधाई देता हूं। ऑपरेशन लगातार जारी है आगे की स्थिति बताई जाएगी।