Delhi Exit Poll 2025 Live Updates: दिल्ली विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजे मतदान समाप्त होने के बाद घोषित हो गए। 2013 में आम आदमी पार्टी (AAP) के उभरने के बाद से एग्जिट पोल के अनुमान विफल रहे हैं। एक तरफ जहां एग्जिट पोल ने 2013 में त्रिशंकु विधानसभा की भविष्यवाणी की थी, तो दूसरी तरफ 2015 और 2020 के चुनाव में AAP की शानदार जीत का अनुमान लगाने में विफल रहे। इस बार दिल्ली चुनाव को लेकर एग्जिट पोल के क्या अनुमान हैं? जानने के लिए हरिभूमि लाइव अपडेट के साथ जुड़े रहें।
Delhi Exit Poll Results 2025 Update: कुल सीटें: 70, बहुमत:36
चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में शाम 5 बजे तक 57.70% मतदान दर्ज किया गया। यह आंकड़ा 2020 के विधानसभा चुनाव (62.59%) और 2024 लोकसभा चुनाव (56%) की तुलना में कम है।
क्षेत्रवार मतदान प्रतिशत:
- सबसे ज्यादा मतदान: उत्तर-पूर्वी जिला – 63.83%
- सबसे कम मतदान: नई दिल्ली जिला – 54.37%
- मुस्तफाबाद: 66.68% (सबसे अधिक)
- करोल बाग: 47.40% (सबसे कम)
- शाहदरा: 61.35%
- दक्षिण-पश्चिम दिल्ली: 58.86%
- उत्तर-पश्चिम दिल्ली: 58.05%
- उत्तरी दिल्ली: 57.24%
- मध्य दिल्ली: 55.24%
- दक्षिण-पूर्व दिल्ली: 53.77%
Delhi Exit Poll Results 2025 Update: एग्जिट पोल के अनुमान
क्रमांक संख्या | सर्वे एजेंसी | भाजपा + | आप | कांग्रेस |
1. | चाणक्य एग्जिट पोल | 39-44 | 25-28 | 2-3 |
2. | मैट्रिज एग्जिट पोल | 35-40 | 32-37 | 0-1 |
3. | पीपुल्स इनसाइट एग्जिट पोल | 40-44 | 25-29 | 0-1 |
4. | पीपुल्स पल्स एग्जिट पोल | 51-60 | 10-19 | 0-0 |
5. | जेवीसी पोल्स एग्जिट पोल | 39-45 | 22-31 | 0-2 |
6. | भारत की स्वतंत्रता एग्जिट पोल | 35-40 | 32-37 | 0-1 |
7. | रिपब्लिक टीवी - प मार्क एग्जिट पोल | 39-49 | 21-31 | 0-1 |
#DelhiAssemblyElection2025 | News9- Matrize exit poll predicts 35-40 seats for BJP, 0-1 seats for Congress, and 32-37 seats for AAP. pic.twitter.com/LD2mBRjafq
— ANI (@ANI) February 5, 2025
दिल्ली चुनाव 2025: वोटिंग और परिणामों की तारीख
आज यानी 5 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग शाम 6 बजे तक पूरी हो गई है। इसके बाद 8 फरवरी को चुनाव परिणामों का ऐलान किया जाएगा। हालांकि, एग्जिट पोल के परिणामों की घोषणा आज 6:30 बजे के बाद से शुरू की गई। इसी के साथ ही चुनाव आयोग के द्वारा जारी की गई अधिसूचना के अनुसार, सुबह 7:00 बजे से शाम 6:30 बजे तक किसी भी प्रकार के एग्जिट पोल या चुनाव से संबंधित किसी भी सर्वे का प्रसारण मना किया गया था। यह प्रतिबंध 'प्रतिनिधित्व अधिनियम' के तहत लागू किया गया था, और इसका उद्देश्य मतदान प्रक्रिया पर किसी भी प्रकार के प्रभाव को रोकना था।
#DelhiAssemblyElection2025 | Republic - Matrize exit poll predicts BJP is likely to get 35-40 seats, AAP 32-37 seats and Congress 00-01 out of the 70 seats in Delhi pic.twitter.com/rV2FYBvEpl
— ANI (@ANI) February 5, 2025
मैट्रीज एग्जिट पोल: AAP को झटका, BJP को बहुमत का अनुमान
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतदान पूरा हो चुका है और एग्जिट पोल के अनुमान सामने आने लगे हैं। मैट्रीज एजेंसी के एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी (AAP) को झटका लगता दिख रहा है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बहुमत मिलने का अनुमान जताया गया है।
मैट्रीज एग्जिट पोल के अनुसार:
- AAP – 33 सीटें
- BJP – 37 सीटें
- कांग्रेस – 0 सीटें
तीनतरफा मुकाबले में AAP और BJP के बीच कड़ी टक्कर
दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए मतदान हो रहा है और इस चुनाव में तीन प्रमुख दल- आम आदमी पार्टी (AAP), भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस के बीच मुकाबला है। चुनावी लड़ाई में किसी भी पार्टी या गठबंधन को सरकार बनाने के लिए कम से कम 36 सीटें चाहिए। आम आदमी पार्टी पिछले दो चुनावों में जीत हासिल कर चुकी है, लेकिन इस बार बीजेपी भी सत्ता में वापसी की पूरी कोशिश कर रही है। कांग्रेस, जो दिल्ली में पिछले कुछ सालों से दबाव में रही है, भी अपनी स्थिति को सुधारने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है।
#DelhiAssemblyElection2025 | Times Now Navbharat- JVC exit poll predicts 39-45 seats for BJP, 22-31 seats for AAP, 0-2 seats for Congress, and 0-1 seats for others. pic.twitter.com/J8GzbDE0Sq
— ANI (@ANI) February 5, 2025
एग्जिट पोल के नतीजे कितने सही कितने गलत?
साल 2024 में हुए हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में एग्जिट पोल का रिजल्ट के उलट थी। आइए जानते हैं दिल्ली में पिछले चुनाव में एग्जिट पोल के लिए क्या अनुमान और रिजल्ट थे। इससे पहले एग्जिट पोल के नतीजे बताएंगे कि इस बार दिल्ली में किसकी सरकार बनेगी। लेकिन क्या एग्जिट पोल हमेशा सही साबित होते हैं?
2020 में एग्जिट पोल कितने सही साबित हुए?
साल 2020 में अधिकतर एग्जिट पोल ने आम आदमी पार्टी (AAP) की जीत का अनुमान लगाया था। इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया ने AAP को 59 से 68 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की थी। टाइम्स नाउ ने AAP को 47 सीटें देने का अनुमान लगाया था। अधिकतर पोल में AAP को 50 से ज्यादा सीटें जीतने की संभावना जताई गई थी, जो सही साबित हुई। AAP ने 70 में से 62 सीटें जीतीं, जबकि बीजेपी को 8 सीटें मिलीं।
2015 के एग्जिट पोल का हाल
साल 2015 में छह एग्जिट पोल ने AAP को स्पष्ट बहुमत मिलने का अनुमान लगाया था। औसतन AAP को 45, बीजेपी को 24 और कांग्रेस को 1 सीट का अनुमान दिया गया था। नतीजों में AAP ने 67 सीटें जीतीं, जबकि बीजेपी सिर्फ 3 सीटों पर सिमट गई। किसी भी एग्जिट पोल ने AAP को 60 से ज्यादा सीटें जीतते नहीं दिखाया था। पिछले दो चुनावों में एग्जिट पोल ने AAP की बढ़त को सही अनुमानित किया था। अब देखना होगा कि 2025 के एग्जिट पोल क्या भविष्यवाणी करते हैं और क्या वे 8 फरवरी को आने वाले नतीजों से मेल खाते हैं या नहीं।
2013 में एग्जिट पोल और नतीजों में कितना फर्क था?
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2013 में एग्जिट पोल ने त्रिशंकु विधानसभा का सही अनुमान लगाया, लेकिन आम आदमी पार्टी (AAP) की अप्रत्याशित सफलता को कमतर आंका। सर्वे एजेंसियों ने BJP को सबसे बड़ी पार्टी बताया था, लेकिन कई ने उसे बहुमत मिलने का अनुमान लगाया था। हालांकि, जब नतीजे आए, तो BJP ने 32 सीटें, AAP ने चौंकाते हुए 28 सीटें, और कांग्रेस ने सिर्फ 8 सीटें जीतीं। यह चुनाव दिल्ली की राजनीति में बड़ा बदलाव लेकर आया, जिसमें AAP मजबूत विपक्ष के रूप में उभरी और बाद में सरकार बनाई।
ये भी पढ़ें: Delhi Elections Exit Polls: दिल्ली में किसकी बनेगी सरकार, कब और कहां देख सकेंगे एग्जिट पोल्स?
एग्जिट पोल क्या होते हैं?
एग्जिट पोल उन चुनावों के परिणामों का अनुमान होते हैं जो मतदान खत्म होने के तुरंत बाद वोटरों से हासिल किए जाते हैं। ये पोल मतदाताओं के रुझानों को समझने की कोशिश करते हैं, हालांकि इनकी सटीकता को लेकर पहले भी सवाल उठ चुके हैं। एग्जिट पोल से चुनाव परिणाम के बारे में प्रारंभिक अनुमान मिलते हैं, लेकिन ये हमेशा वास्तविक परिणामों से मेल नहीं खाते।