Logo
Minister Manish Grover on Congress: पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने पत्रकारो से बात करते हुए कांग्रेस और इनेलो पर निशाना साधा है। इसके अलावा उन्होंने भाजपा सरकार को लेकर भी अपना बयान दिया है।

Minister Manish Grover on Congress: रोहतक में आज यानी 26 मार्च बुधवार को बीजेपी के पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आज देश व प्रदेश में विपक्ष नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस में आज परिवारवाद है। वहीं प्रदेश में भी कांग्रेस के अंदर परिवारवाद है। जिसकी वजह से विधानसभा चुनाव हो जाने 4 महीने बाद भी विपक्ष का नेता नहीं बन पाया।

कांग्रेस परिवारवाद वाली पार्टी-  मनीष ग्रोवर

पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, 'कांग्रेस में परिवारवाद इतना हावी है कि उससे बाहर ही नहीं निकल पा रहे। जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सभी एक परिवार है। जबकि भाजपा में ऐसा नहीं है। भाजपा में कौन अध्यक्ष बनेगा, इसका किसी को अंदाजा नहीं होता। एक छोटा सा कार्यकर्ता भी अध्यक्ष बन सकता है।'

मनीष ग्रोवर ने यह भी कहा कि कांग्रेस में अभी संगठन के चुनाव नहीं हुए, क्योंकि कांग्रेस एक परिवारवाद वाली पार्टी है। भाजपा में नीचे से लेकर ऊपर तक चुनाव होता है। बीजेपी में मंडल अध्यक्षों के बाद जिलाध्यक्ष का भी चुनाव हो गया है। अभी राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव भी होगा। नवरात्रों में अप्रैल में देश को बीजेपी का नया अध्यक्ष मिल जाएगा। क्योंकि जेपी नड्डा का कार्यकाल समाप्त हो चुका है।

Also Read: औरंगजेब को मानने वालों पर भड़के अनिल विज, बोले- पहले अपने बाप को कैदखाने में डालो और फिर...

इनेलो में घर की बही काका लिखने वाला- मनीष ग्रोवर

मनीष ग्रोवर ने सीएम सैनी की तारीफ करते हुए कहा कि सीएम सैनी ने चुने हुए प्रतिनिधियों को ताकत देने का काम किया है। सीएम की पारदर्शी सोच है जिसकी वजह से आज चुने हुए प्रतिनिधि जनता की सेवा करेंगे।  ट्रिपल इंजन सरकार में जनता का काम तीन गुणा से ज्यादा तेज होंगे। पार्षद जनता के बहुत से काम करता है, बस नीयत होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि रोहतक में सीएम सैनी नए मेयर रामअवतार वाल्मीकि को नगर निगम पदभार ग्रहण करवाने आएंगे, इससे क्षेत्र के विकास को भी मजबूती मिलेगी।

29 मार्च को मेयर रामअवतार अपनी कुर्सी संभालेंगे। मनीष ग्रोवर ने कहा कि इनेलो में चुनाव नहीं होते। वहां तो घर की बही काका लिखने वाला है। इनेलो में राष्ट्रीय अध्यक्ष बनो, अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष बनो, कौन पूछने वाला है। लेकिन भाजपा में संगठन के चुनाव होते है। हर तीन साल में चुनाव करवाया जाता है, जिसे एक पर्व के रूप में भी मनाते हैं।

Also Read: PM मोदी 14 अप्रैल को आएंगे हरियाणा, प्रदेशवासियों को देंगे 2 बड़ी सौगात, CM नायब सैनी ने दी जानकारी

5379487